मोनिका बेदी म्यूजिकल नाइट बनी हंगामा नाइट, देखें तस्वीरें
जिला कृषि, औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रदर्शनी में सोमवार रात आयोजित म्यूजिकल नाइट हंगामे की भेंट चढ़ गई। भीड़ के सामने सारी व्यवस्थाएं फेल हो गईं। बैठने के लिए कुर्सी मिलने के बावजूद सामने लोगों के अड़ने से दर्शकों ने कुर्सियों फेंकनी शुरू कर दी। एक कुर्सी स्टैंड में बैठे चेयरमैन फरीद अहमद के भी जाकर लगी। (ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर)
मोनिका बेदी म्यूजिकल नाइट बनी हंगामा नाइट, देखें तस्वीरें
भीड़ में से किसी ने स्टैंड में चप्पल फेंकी जो वरिष्ठ सपा नेता व चांदपुर के चेयरपर्सन पति शेरबाज पठान के सिर के पास से होकर गुजरी। नाराज नेता कार्यक्रम छोड़ चले गए। थोड़ी देर बाद सभी अतिथि चले गए। भीड़ एक-दूसरे पर कुर्सी फेंकती रही। पुलिस ने रात करीब 11 बजे से लाठी चलाने का जो सिलसिला शुरू किया वो रुक-रुक तड़के तीन बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी भीड़ कुर्सियां तोड़ती हुई मैदान से निकली।
मोनिका बेदी म्यूजिकल नाइट बनी हंगामा नाइट, देखें तस्वीरें
सोमवार रात इंदिरा बाल भवन में बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी की डांस परफोरमेंस थी। मोनिका बेदी को देखने के लिए आयोजन स्थल में दर्शकों का हुजूम टूट पड़ा। कार्यक्रम में शाम सात बजे से ही भीड़ मैदान में जमनी शुरू हो गई। कार्यक्रम का उद्घाटन करीब 11 बजे विधायक रुचिवीरा, सपा नेता शेरबाज पठान, चेयरमैन फरीद अहमद ने किया।
मोनिका बेदी म्यूजिकल नाइट बनी हंगामा नाइट, देखें तस्वीरें
करीब 11 बजे कार्यक्रम शुरू होने के बाद ही इंदिरा बाल भवन में भीड़ बेकाबू होनी शुरू हो गई। स्टैंड (वीआईपी के बैठने का स्थान) पास भीड़ जमा होने के कारण पीछे खड़े लोगों को स्टेज भी दिखाई देनी बंद हो गई तो भीड़ ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा लाठी फटकारने का सिलसिला शुरू हो गया। बेकाबू भीड़ कुर्सी फेंकती रही और पुलिस लाठी फटकारती रही। कुछ युवक टेंट के लोहे के पाइपों पर चढ़ गए।
मोनिका बेदी म्यूजिकल नाइट बनी हंगामा नाइट, देखें तस्वीरें
उनके वजन से एक पाइप भी टूट गया। रात करीब एक बजे ने स्टैंड के पीछे से किसी ने कुर्सी फेंकी । कुर्सी का पाइप चेयरमैन फरीद अहमद के सिर में जा लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चेयरमैन को चोट लगने से चक्कर आ गए। कुछ देर बाद ही किसी ने स्टैंड में चप्पल फेंकी जो सपा के वरिष्ठ नेता शेरबाज पठान के सिर के पास से होकर निकल गई।