फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोनिका बेदी म्यूजिकल नाइट बनी हंगामा नाइट, देखें तस्वीरें

Wed, 09 Sep 2015 11:36 AM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन

मोनिका बेदी म्यूजिकल नाइट बनी हंगामा नाइट, देखें तस्वीरें

tension in monica bedi musical night

जिला कृषि, औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रदर्शनी में सोमवार रात आयोजित म्यूजिकल नाइट हंगामे की भेंट चढ़ गई। भीड़ के सामने सारी व्यवस्थाएं फेल हो गईं। बैठने के लिए कुर्सी मिलने के बावजूद सामने लोगों के अड़ने से दर्शकों ने कुर्सियों फेंकनी शुरू कर दी। एक कुर्सी स्टैंड में बैठे चेयरमैन फरीद अहमद के भी जाकर लगी। (ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर)

मोनिका बेदी म्यूजिकल नाइट बनी हंगामा नाइट, देखें तस्वीरें

tension in monica bedi musical night

भीड़ में से किसी ने स्टैंड में चप्पल फेंकी जो वरिष्ठ सपा नेता व चांदपुर के चेयरपर्सन पति शेरबाज पठान के सिर के पास से होकर गुजरी। नाराज नेता कार्यक्रम छोड़ चले गए। थोड़ी देर बाद सभी अतिथि चले गए। भीड़ एक-दूसरे पर कुर्सी फेंकती रही। पुलिस ने रात करीब 11 बजे से लाठी चलाने का जो सिलसिला शुरू किया वो रुक-रुक तड़के तीन बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी भीड़ कुर्सियां तोड़ती हुई मैदान से निकली।

मोनिका बेदी म्यूजिकल नाइट बनी हंगामा नाइट, देखें तस्वीरें

tension in monica bedi musical night

सोमवार रात इंदिरा बाल भवन में बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी की डांस परफोरमेंस थी। मोनिका बेदी को देखने के लिए आयोजन स्थल में दर्शकों का हुजूम टूट पड़ा। कार्यक्रम में शाम सात बजे से ही भीड़ मैदान में जमनी शुरू हो गई। कार्यक्रम का उद्घाटन करीब 11 बजे विधायक रुचिवीरा, सपा नेता शेरबाज पठान, चेयरमैन फरीद अहमद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका बेदी म्यूजिकल नाइट बनी हंगामा नाइट, देखें तस्वीरें

tension in monica bedi musical night

करीब 11 बजे कार्यक्रम शुरू होने के बाद ही इंदिरा बाल भवन में भीड़ बेकाबू होनी शुरू हो गई। स्टैंड (वीआईपी के बैठने का स्थान) पास भीड़ जमा होने के कारण पीछे खड़े लोगों को स्टेज भी दिखाई  देनी बंद हो गई तो भीड़ ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा लाठी फटकारने का सिलसिला शुरू हो गया। बेकाबू भीड़ कुर्सी फेंकती रही और पुलिस लाठी फटकारती रही। कुछ युवक टेंट के लोहे के पाइपों पर चढ़ गए।

विज्ञापन

मोनिका बेदी म्यूजिकल नाइट बनी हंगामा नाइट, देखें तस्वीरें

tension in monica bedi musical night

उनके वजन से एक पाइप भी टूट गया। रात करीब एक बजे ने स्टैंड के पीछे से किसी ने कुर्सी फेंकी । कुर्सी का पाइप चेयरमैन फरीद अहमद के सिर में जा लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चेयरमैन को चोट लगने से चक्कर आ गए। कुछ देर बाद ही किसी ने स्टैंड में चप्पल फेंकी जो सपा के वरिष्ठ नेता शेरबाज पठान के सिर के पास से होकर निकल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed