वैलेंटाइन स्पेशल- ये जानवर हैं एक पार्टनर के लिए वफादार
जीवों में मोनोगैमी (एक पति से साथ जीवन यापन) की आदत मुश्किल से ही मिलती है। मनुष्यों में भी दो या दो से अधिक विवाह के काफी प्रमाण उपलब्ध हैं। मगर इन सबों से बावजूद हम आपको इस वैलेंटाइन डे के अवसर पर कुछ ऐसे जीव-जंतुओं के बारे में बता रहे हैं जो एक ही साथी के साथ जीवन यापन करते हैं और अपनी वफादारी में आंच नहीं आने देते।
वैलेंटाइन स्पेशल- ये जानवर हैं एक पार्टनर के लिए वफादार
प्रेयरी वोल: प्रेयरी वोल (मूषक) एक छोटे आकार का चूहा है जो मध्य-उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस प्रजाति के नर मूषक एक ही मादा मूषक के प्रति आकर्षित होते हैं और उन्ही के साथ अपनी वर्जिनिटी को खोते हैं।
वैलेंटाइन स्पेशल- ये जानवर हैं एक पार्टनर के लिए वफादार
अर्गियोप अराटिया स्पाइडर (मकड़ी): मकड़ी की कई प्रजातियों में नर सदस्य की या तो सेक्स के दौरान या सेक्स के बाद मौत हो जाती है, लेकिन ऐसा इसलिए होता है ताकि महिला सदस्य उसे खा सके। इस प्रजाति की नर मकड़ी सेक्स के दौरान अपनी इच्छा से जान कुर्बान कर देती है, लेकिन सेक्स के दौरान वह मादा मकड़ी के शरीर के भीतर अपने कुछ अंगो को छोड़ देती है। इन अंगों के कारण ही महिला किसी अन्य नर साथी के साथ सेक्स न कर पाने को मजबूर हो जाती है।
वैलेंटाइन स्पेशल- ये जानवर हैं एक पार्टनर के लिए वफादार
बोनट सिर वाली सार्क: हथौड़े जैसे सिर वाली शार्कों की मादा प्रजातियों के बारे में माना जाता है कि वो कई सारे नर सदस्यों के संपर्क में आती हैं इसलिए उनसे उत्पन्न होने वाले बच्चों के कई पिता हो सकते हैं, लेकिन एक अध्ययन में चौकाने वाला खुलासा हुआ है जो बताता है कि मादा शार्क जिन अंडाणुओं को मु्क्त करती है वो सिर्फ एक ही नर सदस्य के शुक्राणुओं के साथ फ्यूज हो पाते हैं, इससे उनके मोनोगेमी होने की पुष्टि होती है।
वैलेंटाइन स्पेशल- ये जानवर हैं एक पार्टनर के लिए वफादार
लाल पीठ वाला सालमैंडर: लाल पीठ वाले नर सालमैंडर को मादा सालमैंडर उनकी बेवफाई के शक पर काफी प्रताड़ित करती है। लेकिन व्यभिचारी मादा सदस्य अक्सर ऐसा करती हैं। एक अध्ययन बतलाता है कि सामाजिक रुप से एकल महिलाओं की तुलना में वो अपने आक्रामक नर सदस्यों के साथ भागने में ज्यादा कुशल होती हैं।