फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने किया कमाल, आपको भी होगा गर्व

Thu, 24 Sep 2015 01:27 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने किया कमाल, आपको भी होगा गर्व

student of IIT BHU will made you feel proud

वैसे तो यह पाठ्यक्रम का हिस्सा था लेकिन आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने इसे मानवता की मिसाल बना दी। छित्तूपुर की मीना देवी के लिए ये छात्र किसी फरिश्ते की तरह आए और उसकी सारी परेशानियां दूर करने में जुट गए। बीटेक कर रहे चार दोस्तों ने उनकी जिंदगी ही बदल दी। मीना पैरों से लाचार हैं और उनके पति का हाथ टूट गया था। ऐसे में इलाज तो दूर चूल्हा जलना भी मुश्किल था। (तबस्सुम/अमर उजाला, वाराणसी)

आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने किया कमाल, आपको भी होगा गर्व

student of IIT BHU will made you feel proud

छात्रों ने मुफलिसी के दिन देख रहे इस बुजुर्ग दंपति को रोजाना खाना पहुंचाया और धीरे-धीरे पति को इस लायक बना दिया कि वे काम कर सकें। अब इस परिवार को किसी के मदद की दरकार नहीं है लेकिन उनके ये बच्चे लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। डेवलपमेंट स्टडीज कोर्स के तहत पांच महीने पहले बीएचयू के पास के छित्तूपुर मुहल्ले में छात्रों को भेजा गया था। इसी दौरान कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र शुभम जालान की मुलाकात मीना देवी से हुई। (फोटो- शुभम जैन)

आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने किया कमाल, आपको भी होगा गर्व

student of IIT BHU will made you feel proud

उसके घर की हालत देख उनसे रहा नहीं गया। हाथ-पैर से लाचार होने के साथ ही खाने पीने की भी मोहताजी थी। पति रिक्शा चलाकर बड़ी मुश्किल से जिंदगी काट रहे थे। ऐसे में उन्होंने उनकी मदद के लिए पहले तो अपने मेस से खाना ले जाकर उन्हें देना शुरू किया। शुभम जालान के साथ ही उनके क्लासमेट शुभम सोनी व पंकज सोनी के साथ सेरामिक इंजीनियरिंग की छात्रा भारती अग्रवाल भी इस नेक मुहिम में जुट गईं। मीना देवी के इलाज के लिए उन्होंने चंदा जुटाना शुरू किया। (फोटो- भारती अग्रवाल)

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने किया कमाल, आपको भी होगा गर्व

student of IIT BHU will made you feel proud

फिर उन्हें बीएचयू अस्पताल ले आया गया। चूंकि 45 साल की मीना का वजन महज 20 किलो ही था, ऐसे में हाई डोज दवाओं को सहने की ताकत नहीं थी। इसके बाद उनकी इस मुहिम से जुड़ी आईआईटी निदेशक प्रो. राजीव संगल की डॉक्टर बेटी शेफाली संगल। आयुर्वेद की डॉ. शेफाली फिर इन छात्रों के साथ मीना के घर जाकर वहीं पर उनका इलाज करने लगीं। इसी बीच मीरा देवी के पति छोटे लाल जो रिक्शा चलाते थे, उनका भी एक्सीडेंट में हाथ टूट गया। इसके बाद छात्रों ने उनका भी इलाज कराया। (फोटो- पंकज सोनी)

विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने किया कमाल, आपको भी होगा गर्व

student of IIT BHU will made you feel proud

इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान छोटे लाल का आधार कार्ड, राशन कार्ड बनवाने के साथ ही बैंक में अकाउंट भी खुलवा दिया। अब मीना देवी की सेहत में सुधार नजर आने लगा है। वो थोड़ी-बहुत चलने फिरने लगी हैं। छात्रों की कोशिशों को देखते हुए छोटे लाल ने भी अब फिर से बुनकरी का काम करने की ठानी है और उन्हें बजरडीहा में एक गद्दी पर काम भी मिल गया है। गद्दी पर जाने के लिए ये छात्र उन्हें साइकल दिलाने के साथ ही, उसके रिक्शे को किराए पर चलवाने की सलाह दी है ताकि और कुछ पैसे हाथ में आ सकें। खाने पीने का इंतजाम होता रहे इसके लिए छात्रों ने आईआईटी के सात्विक मेस में एक मुश्त पैसा भी जमा करने की सोची है। (फोटो- शुभम सोनी)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed