फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?

Thu, 15 Oct 2015 02:45 AM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन

अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?

student celebrate high court decision

यह सिर्फ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव को हटाए जाने की खुशी नहीं थी। लाखों युवाओं के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों का जश्न था। ढाई साल से छाए घोर अंधेरे और सदमे से निकलकर सपनों को फिर से नई ऊर्जा देने का जश्न था। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)

अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?

student celebrate high court decision

दर्जनों डबडबाई आंखें यह कह रही थीं कि निराशा को इन आंसुओं के साथ बह जाने दो। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भावुक और नम आंख के साथ एक प्रतियोगी का कहना था, ‘अब हम भी कुछ बन जाएंगे।’ यह सिर्फ उस प्रतियोगी के बोले नहीं थे, सभी की भावना थी जो उत्साह और जश्न के रूप में दिख रही थी।

अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?

student celebrate high court decision

बुधवार को हाईकोर्ट में जमे प्रतियोगियों ने फैसला लिखे जाने के दौरान ही साथियों को संकेत दे दिया कि जीत होने जा रही है। ऐसे में फैसला से पहले बड़ी संख्या में प्रतियोगियों का हाईकोर्ट पर जमावड़ा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?

student celebrate high court decision

प्रतियोगी वहां से इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पहुंचे। वहां पहले से बड़ी संख्या में छात्र और प्रतियोगी मौजूद रहे और फिर जो जश्न शुरू हुआ तो शाम तक जारी रहा। छात्रों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी तो जश्न में होली से पहले गुलाल भी उड़ा।

विज्ञापन

अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?

student celebrate high court decision

छात्रसंघ भवन पर नगाड़ा भी मंगा लिया गया तथा छात्र उसकी थाप पर जमकर झूमे। इस लड़ाई की अगुवाई करने वाले अवनीश को छात्रों ने कंधे पर उठाकर घुमाया। जश्न का यह माहौल लक्ष्मी टाकीज, चंद्र शेखर आजाद पार्क, मनमोहन पार्क चौराहा समेत कई जगह रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed