{"_id":"8c76dc39171c27fc68f3dd9f0caa3057","slug":"student-celebrate-high-court-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?
Thu, 15 Oct 2015 02:45 AM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यह सिर्फ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव को हटाए जाने की खुशी नहीं थी। लाखों युवाओं के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों का जश्न था। ढाई साल से छाए घोर अंधेरे और सदमे से निकलकर सपनों को फिर से नई ऊर्जा देने का जश्न था। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?
2 of 7
दर्जनों डबडबाई आंखें यह कह रही थीं कि निराशा को इन आंसुओं के साथ बह जाने दो। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भावुक और नम आंख के साथ एक प्रतियोगी का कहना था, ‘अब हम भी कुछ बन जाएंगे।’ यह सिर्फ उस प्रतियोगी के बोले नहीं थे, सभी की भावना थी जो उत्साह और जश्न के रूप में दिख रही थी।
अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?
3 of 7
बुधवार को हाईकोर्ट में जमे प्रतियोगियों ने फैसला लिखे जाने के दौरान ही साथियों को संकेत दे दिया कि जीत होने जा रही है। ऐसे में फैसला से पहले बड़ी संख्या में प्रतियोगियों का हाईकोर्ट पर जमावड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?
4 of 7
प्रतियोगी वहां से इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पहुंचे। वहां पहले से बड़ी संख्या में छात्र और प्रतियोगी मौजूद रहे और फिर जो जश्न शुरू हुआ तो शाम तक जारी रहा। छात्रों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी तो जश्न में होली से पहले गुलाल भी उड़ा।
विज्ञापन
अनिल यादव की विदाई पर आखिर क्यों मना ये जश्न?
5 of 7
छात्रसंघ भवन पर नगाड़ा भी मंगा लिया गया तथा छात्र उसकी थाप पर जमकर झूमे। इस लड़ाई की अगुवाई करने वाले अवनीश को छात्रों ने कंधे पर उठाकर घुमाया। जश्न का यह माहौल लक्ष्मी टाकीज, चंद्र शेखर आजाद पार्क, मनमोहन पार्क चौराहा समेत कई जगह रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।