फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप का निधन, स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद

Thu, 20 Aug 2015 03:40 PM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन

राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप का निधन, स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद

state minister chitranjan swaroop is no more

प्रदेश के नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे और शहर सीट से तीसरी बार विधायक बने थे। राज्यमंत्री की मौत की सूचना से जिलेभर में शोक छा गया। दिन में साढ़े ग्यारह बजे आई मौत की खबर के बाद शहर के स्कूल, कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई। (अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर)

राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप का निधन, स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद

state minister chitranjan swaroop is no more

मालवीय रोड मार्केट और लोहिया बाजार बंद हो गया। मौत से गमजदा लोग उनके आवास पर एकत्र हुए। शहर के सिविल लाइंस में रहने वाले राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप लीवर और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। एक माह पहले किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें चेन्नई ले जाया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर बाद में उन्हें गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया।

राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप का निधन, स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद

state minister chitranjan swaroop is no more

उनके गुर्दे ट्रांसप्लांट किए जाने थे, लेकिन डायलिसिस पर हालत स्थिर होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार सुबह दस बजे उनका निधन हो गया। चितरंजन स्वरूप शहर सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए थे। पहली बार वह 1974 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। इसके बाद वह 2002 में सपा के टिकट पर विधायक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप का निधन, स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद

state minister chitranjan swaroop is no more

मुलायम सिंह यादव सरकार में राज्यमंत्री रहे। वर्ष 2007 में चुनाव हारने के बाद सपा से ही वह 2012 के विधानसभा चुनाव में जीते और अखिलेश सरकार में नगरीय विकास एवं गरीबी उन्मूलन राज्यमंत्री बनाए गए। वह शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के अध्यक्ष और संरक्षक रहे। चितरंजन स्वरूप के तीन पुत्र गौरव, सौरभ और विकास हैं। राज्यमंत्री की मौत की सूचना पर जिले में शोक छा गया।

विज्ञापन

राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप का निधन, स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद

state minister chitranjan swaroop is no more

शहर के स्कूल, कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई। होली एंजिल्स रोड और लोहिया बाजार के मार्केट भी बंद हो गए। मालवीय चौक के निकट उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उनके प्रशंसकों की आंखों से आंसू नहीं रुक पा रहे थे। चितरंजन स्वरूप की छवि हिंदू-मुस्लिम समुदायों में लोकप्रिय थी। राज्यमंत्री का पार्थिव शरीर मुजफ्फरनगर लाया जा रहा है। गुरुवार सुबह दस बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed