फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल का हो रहा इलाज, हो गई है गंभीर बीमारी

Mon, 02 Nov 2015 12:42 PM IST
अमित कुलश्रेष्ठ/अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 02 Nov 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन

ताजमहल का हो रहा इलाज, हो गई है गंभीर बीमारी

Started work on Taj Mahal for returning his Mughal tone.

प्रेम की निशानी ताजमहल की मुगलकालीन रंगत लौटने लगी है। प्रदूषण के कारण पीले पड़ रहे ताज की संसदीय समिति की सिफारिशों के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मडपैक थेरेपी शुरू की। (अमित कुलश्रेष्ठ/अमर उजाला, आगरा)

ताजमहल का हो रहा इलाज, हो गई है गंभीर बीमारी

Started work on Taj Mahal for returning his Mughal tone.

जहां मडपैक  लगा, वहां का पीलापन खत्म हो गया। इससे ताज अब आधा पीला और आधा सफेद दिख रहा है। इससे ताज को पीला बताने की आईआईटी-एटलांटा यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट भी पुख्ता हुई जिसे पुरातत्व अधिकारी अब तक झूठलाते रहे हैं।

ताजमहल का हो रहा इलाज, हो गई है गंभीर बीमारी

Started work on Taj Mahal for returning his Mughal tone.

ताज देखने आ रहे लाखों पर्यटकों की सेल्फी और फोटोग्राफी में यह बदलाव साफ दिख रहा है। एएसआई की रसायन शाखा ने ताजमहल के यमुना किनारे की उत्तर पूर्वी मीनार पर मडपैक का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल का हो रहा इलाज, हो गई है गंभीर बीमारी

Started work on Taj Mahal for returning his Mughal tone.

मीनार पर फुलर अर्थ (मुल्तानी मिट्टी) का लेप किया। तेज हवाओं से लेप सूख न जाए, इसलिए उसे पॉलीथीन से पैक किया गया। 48 घंटे के बाद फुलर अर्थ सूखकर अपने आप गिर जाती। यह मिट्टी संगमरमर की दीवारों पर जमा कार्बन और धूलकणों को सोख रही है।

विज्ञापन

ताजमहल का हो रहा इलाज, हो गई है गंभीर बीमारी

Started work on Taj Mahal for returning his Mughal tone.

इसके बाद संगमरमर को डिस्टिल वाटर से नर्म ब्रश से साफ किया। जहां भी मुल्तानी मिट्टी लगाकर सफाई की गई, वहां संगमरमर अपने मूल रंग में नजर आने लगा है। बाकी जगहों पर पीलापन दिखा। एएसआई अधिकारियों के मुताबिक मडपैक पहले चारों मीनारों पर किया जाएगा। उसके बाद पीलेपन वाले हिस्सों खासकर मुख्य गुंबद और आर्च पर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed