सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
हैदराबाद में दलित छात्र रोहित को लेकर अपने ही बयानों में उलझीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के अलीगढ़ के दौरे का ‘रंग’ फीका पड़ गया। अपने पूरे कार्यक्रम में उन्होंने कहीं भी हैदराबाद कांड या एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर कोई भी टिप्पणी तक नहीं की। (ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़)
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
संभवत: केंद्रीय आलाकमान ने ही उनको दोनों प्रकरणों में बोलने से मना किया होगा ताकि और ज्यादा विरोध से बचा जा सके और विरोधी दलों को भी बेवजह का मुद्दा न दिया जाए। गौर हो कि विधानसभा चुनाव 2017 में यूपी में भाजपा दलितों को अपनी ओर मोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। ऐसे में हैदराबाद के दलित छात्र रोहित प्रकरण भाजपा के लिए मुखालफत की बड़ी वजह बन सकता है।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
घटना के बाद से हैदराबाद प्रकरण और एएमयू में आरक्षण का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाए हैं। मीडियाकर्मियों ने दोनों प्रकरणों को लेकर स्मृति ईरानी से बात करने की काफी कोशिश की। कार से मंच तक और मंच से वापस कार तक मीडियाकर्मी दोनों मुद्दों पर उनसे बात करने को दौड़ते रहे लेकिन उन्होंने किसी भी मुद्दे पर बात नहीं की।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
ज्यादा घेराबंदी हुई तो बोलीं.. दिल्ली आइए वहीं पर बात होगी। इसके बाद ही स्मृति के इशारे पर एटा सांसद राजवीर सिंह राजू और अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने बात को संभाला और मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
हैदराबाद विवि के दलित छात्र की आत्महत्या को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को यहां विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनके काफिले को भी रोका गया।