फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 कमांडो के घेरे में रहेंगे पीएम मोदी, चप्पे-चप्पे पर नजर

Fri, 22 Jan 2016 09:00 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन

50 कमांडो के घेरे में रहेंगे पीएम मोदी, चप्पे-चप्पे पर नजर

security of modi in varanasi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को डीरेका में कार्यक्रम के दौरान वह सुरक्षा के पांच घेरे में होंगे। पहला घेरा एसपीजी, दूसरा एनएसजी, तीसरा एटीएस, चौथा केंद्रीय पुलिस फोर्स और पांचवां जिला पुलिस का होगा। एसपीजी के अलावा अन्य कोई भी असलहाधारी सुरक्षाकर्मी पीएम के आसपास नहीं होगा। सबसे करीब निगरानी एसपीजी की ही होगी। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)

50 कमांडो के घेरे में रहेंगे पीएम मोदी, चप्पे-चप्पे पर नजर

security of modi in varanasi

पीएम की सुरक्षा में लगे जवानों की पूरी जांच एसपीजी ने की है। कौन कहां तैनात होगा, यह एसपीजी ने ही तय किया है। प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एसपीजी के जवान उन्हें अपने सुरक्षा के घेरे में ले लेंगे। एयरपोर्ट पर एसपीजी के अलावा सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान उनके साथ होंगे। डीरेका में प्रधानमंत्री सुरक्षा के पांच घेरे में होंगे। सुरक्षा का तीसरा चक्र एटीएस कमांडो का होगा।

50 कमांडो के घेरे में रहेंगे पीएम मोदी, चप्पे-चप्पे पर नजर

security of modi in varanasi

पीएम के आसपास 50 कमांडो का घेरा होगा। ये कमांडो 25-25 की संख्या में बंटे होंगे। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास के भवनों की छतों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। आरपीएफ के अधिकारी और जवान भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। पीएम के बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने के बाद ही सुरक्षाकर्मी डीरेका से हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 कमांडो के घेरे में रहेंगे पीएम मोदी, चप्पे-चप्पे पर नजर

security of modi in varanasi

वहीं पीएम की सुरक्षा ड्यूटी में 18 आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई है। जो निगरानी के साथ पल-पल की रिपोर्ट आईजी जोन एसके भगत और डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता को करेंगे। आईजी जोन एसके भगत ने बताया पीएम की सुरक्षा के  पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर स्तर पर पूरी चौकसी बरती जा रही है।

विज्ञापन

50 कमांडो के घेरे में रहेंगे पीएम मोदी, चप्पे-चप्पे पर नजर

security of modi in varanasi

प्रधानमंत्री के वाराणसी में रहने के दौरान पूरा क्षेत्र नो फ्लाई जोन में तब्दील रहेगा। वायुसेना के अधिकारी इस पर नजर रखेंगे। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े अधिकारियों से इस बाबत मंत्रणा की जा चुकी है। वायुसेना का एक जहाज और एक हेलीकाप्टर एयरपोर्ट पर तैनात रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed