ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रधान के बेटे की हत्या, IPS अफसर घायल
इलाहाबाद से करीब 15 किलोमीटर दूर सरायइनायत इलाके के बहादुरपुर ब्लाक में बुधवार दोपहर प्रमुख पद के लिए मतदान के दौरान प्रधान पुत्र की गोली मारकर हत्या के बाद भारी बवाल हो गया। ब्लाक परिसर के पास दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच दोपहर में नारेबाजी और पथराव के साथ हंडिया में डुबकी कला गांव की प्रधान दुर्गावती का पुत्र देवेंद्र सिंह उर्फ बब्बू (35) की गोली लगने से मौत हो गई।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रधान के बेटे की हत्या, IPS अफसर घायल
कुछ देर तक पथराव के बाद माहौल सामान्य हो गया था लेकिन चार बजे नतीजा घोषित होने के बाद विरोधी उम्मीदवार के समर्थकों ने फिर उत्पात कर दिया। एक्सयूवी समेत तीन गाड़ियों को जलाया और दर्जनों गाड़ियों को तोड़ डाला। पथराव में ट्रेनी आईपीएस समेत पचास से ज्यादा लोग घायल हुए।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रधान के बेटे की हत्या, IPS अफसर घायल
जगतपुर में भी रेलवे क्रासिंग बैरियर जबरन बंद कराकर दमकल गाड़ी में आग लगा दी। इससे करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पूरे जिले की पुलिस फोर्स, पीएसी, आरएएफ बुलाकर देर शाम अराजकता पर काबू पाया जा सका। गोली मारने वाले आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ पंकज समेत पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। देर शाम आईजी और डीआईजी ने भी इलाके का जायजा लिया।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रधान के बेटे की हत्या, IPS अफसर घायल
बहादुरपुर के ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा समर्थित उम्मीदवार राजकुमार सिंह के खिलाफ सपा नेता अरुणेंद्र यादव उर्फ डब्बू ने ताल ठोक रखी थी। हंडिया के सपा विधायक प्रशांत सिंह का चचेरा भाई होने की वजह से राजकुमार सिंह के पक्ष में ज्यादातर सपा नेता और प्रशासनिक मशीनरी भी लगी थी।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रधान के बेटे की हत्या, IPS अफसर घायल
बुधवार को मतदान के दौरान ब्लाक परिसर के निकट दोनों तरफ के समर्थक मौजूद थे। वे एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगा रहे थे। राजकुमार समर्थकों के साथ फूलपुर के सपा विधायक सईद अहमद भी थे। दोपहर करीब एक बजे चौकी प्रभारी हनुमानगंज संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ आकर लाठी पटक राजकुमार समर्थकों को वहां से हटाया। तभी डब्बू यादव के समर्थक नारे लगाते हुए पथराव करने लगे। विधायक सईद अहमद की हूटिंग होने लगी। पथराव से खलबली मच गई। वहां तैनात आरएएफ और पुलिस-पीएसी के सिपाही भी जान बचाकर भागे।