{"_id":"fa3314f1375461d5ed7093cd9ed198e7","slug":"security-guards-beaten-by-students-in-bhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BHU में छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा, तस्वीरें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
BHU में छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा, तस्वीरें
Sat, 15 Aug 2015 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 15 Aug 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
BHU में छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा, तस्वीरें
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीएचयू कैंपस में शुक्रवार को दोपहर बाद जमकर बवाल हुआ। छात्रों ने हैदराबाद गेट, काशी विश्वनाथ मंदिर, सेंट्रल आफिस, सर सुंदरलाल अस्पताल और सिंहद्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ भी की। घंटे भर तक विश्वविद्यालय परिसर में अफरातफरी मची रही। (अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी)
BHU में छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा, तस्वीरें
2 of 7
उपद्रव की सूचना पर परिसर सहित लंका तक की दूकानें बंद हो गईं। घंटे भर बाद पुलिस फोर्स पहुंची तब जाकर छात्र पीछे हटे। परिसर में छह थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पूरा बवाल मुंह बांधे ट्रिपलिंग कर बाइक से जा रहे युवकों को रोके जाने पर हुआ। विश्वविद्यालय के डिप्लोमा छात्र भानुशंकर सिंह समेत तीन छात्र एक बाइक से दोपहर बाद ढाई बजे हैदराबाद गेट से अंदर जा रहे थे।
BHU में छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा, तस्वीरें
3 of 7
गेट पर मौजूद चार सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को रोक लिया। सुरक्षाकर्मियों ने विश्वविद्यालय के नियमों का हवाला देते हुए उन्हें मुंह खोलकर चलने को कहा। विवाद बढ़ा तो सुरक्षाकर्मियों ने भानुशंकर को पीट दिया। इसके कुछ ही देर बाद दर्जनों छात्र हैदराबाद गेट पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। दो सुरक्षाकर्मियों को पीटा गया जबकि दो ने गार्ड रूम में बंद होकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
BHU में छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा, तस्वीरें
4 of 7
इसके बाद छात्र विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और वहां तैनात छह सुरक्षाकर्मियों को जमकर पीटा। इसके बाद छात्र तोड़फोड़ करते सेंट्रल आफिस पहुंचे। यहां भी उपद्रवी छात्रों ने तोड़फोड़ की। हंगामा और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र सर सुंदरलाल अस्पताल पहुंचे। यहां भी तीन सुरक्षाकर्मियों पर उन्होंने अपना गुस्सा उतारा।
विज्ञापन
BHU में छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा, तस्वीरें
5 of 7
अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। यहां से छात्र सिंहद्वार पहुंचे। यहां तैनात दो सुरक्षाकर्मियों को पीटने के बाद उनका सामान बाहर फेंक तोड़फोड़ की गई। लंका की दूकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। छात्रों को हंगामा करते करीब एक घंटा हो चुका था लेकिन अब तक पुलिस नहीं पहुंची थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।