फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना के लिए अनशन पर बैठेंगे रमेश बाबा, केंद्र को चेताया

Sat, 14 Nov 2015 02:25 AM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन

यमुना के लिए अनशन पर बैठेंगे रमेश बाबा, केंद्र को चेताया

Saint unites for Yamuna purification.

ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा के निर्देशन में चलाए जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कुंभ मेला स्थल पर ‘यमुना आंदोलन चिंतन और मनन सभा’ हुई। (ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन)


यमुना के लिए अनशन पर बैठेंगे रमेश बाबा, केंद्र को चेताया

Saint unites for Yamuna purification.

इसमें ब्रज के संत, भागवताचार्य, धर्माचार्य और यमुना भक्तों ने यमुना शुद्धीकरण की हुंकार भरते हुए अभियान की आगे की रणनीति तय की। भक्तों ने कहा कि इस बार यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन पहले से बड़ा होगा। संत रमेश बाबा यमुना महारानी के लिए स्वयं अनशन पर बैठने की बात कही।

यमुना के लिए अनशन पर बैठेंगे रमेश बाबा, केंद्र को चेताया

Saint unites for Yamuna purification.

संत रमेश बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईमानदार हैं लेकिन अध्यात्मिक नहीं। यहीं कारण है कि वे अभी तक यमुनाजी के लिए कुछ नहीं कर पाए। हम बीते आठ माह से केंद्र सरकार की गतिविधियों को देख रहे हैं। सरकार ने कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार यमुनाजी को शुद्ध कर दे तो इससे बड़ा शुभ कर्म और कोई नहीं हो सकता। इससे भाजपा की डूबती नैया पार लग सकती है। संघ को भी मजबूती मिलेगी वरना भाजपा को मिटने से कोई नहीं बचा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना के लिए अनशन पर बैठेंगे रमेश बाबा, केंद्र को चेताया

Saint unites for Yamuna purification.

गोकुल के पुष्टिमार्गीय संत पंकज बाबा ने कहा कि यमुना भक्तों की मांग मार्च 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनसुनी कर दी थी तो उसे हार का सामना करना पड़ा। यदि अब भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने मांगे नहीं मानी तो दिल्ली, बिहार के बाद यूपी में भी हार का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

यमुना के लिए अनशन पर बैठेंगे रमेश बाबा, केंद्र को चेताया

Saint unites for Yamuna purification.

मलूक पीठाधीश्वर महंत स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज ने कहा कि यमुना भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ को संत समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। अभियान के संयोजक राधाकांत शास्त्री ने कहा कि सरकार ने अब तक झूठा आश्वासन दिया है, यमुना भक्तों की मांग पूरी करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed