{"_id":"d4d0f8ee88c5d62c07803d82bb91d5fb","slug":"railway-will-install-dusbin-in-sleeper-coach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्लीपर कोच में सफर करने वालों को रेलवे की नई सौगात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्लीपर कोच में सफर करने वालों को रेलवे की नई सौगात
Mon, 07 Sep 2015 02:50 PM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
स्लीपर कोच में सफर करने वालों को रेलवे की नई सौगात
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रयागराज, दुरंतो समेत देश भर में चल रही तमाम ट्रेनों के स्लीपर कोच में अब डस्टबिन रहेंगे। यात्री सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन देश भर में चल रही तमाम ट्रेनों के स्लीपर कोचों में दो-दो डस्टबिन की व्यवस्था करने जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में उन ट्रेनों को शामिल किया जा रहा है जो लंबी दूरी की हैं।
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद।
स्लीपर कोच में सफर करने वालों को रेलवे की नई सौगात
2 of 5
मोदी सरकार बनने के बाद रेल मंत्रालय का साफ सफाई पर विशेष जोर है। इसी कड़ी में रेल यात्रियों को सुखद एवं साफ सुथरी रेल यात्रा देने के क्षेत्र में विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान ट्रेनों के अंदर साफ सफाई को बेहतर बनाने के लिए एनसीआर के इलाहाबाद मंडल की ट्रेनों में जहां पहले ऑनबोर्ड हाउस कीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) की सुविधा शुरू की गई तो अब जोन की सभी ट्रेनों के स्लीपर कोच में डस्टबिन लगाये जाने की तैयारी है।
स्लीपर कोच में सफर करने वालों को रेलवे की नई सौगात
3 of 5
अभी डस्टबिन की सुविधा एसी फर्स्ट, एसी टू एवं एसी थ्री कोच में ही उपलब्ध है। अब यह स्लीपर कोच में भी मिलेंगे। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने इसकी पुष्टि की है। महाप्रबंधक के मुताबिक रेल मंत्रालय का साफ सफाई पर विशेष जोर है। इसीलिए अब स्लीपर कोचों में भी डस्टबिन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्लीपर कोच में सफर करने वालों को रेलवे की नई सौगात
4 of 5
स्लीपर कोच में डस्टबिन लग जाने के बाद रेलवे ट्रैक किनारे जमा होने वाली गंदगी से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से देश भर की सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्लीपर कोच में डस्टबिन लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
स्लीपर कोच में सफर करने वालों को रेलवे की नई सौगात
5 of 5
निकट भविष्य में ट्रेनों के जनरल कोच में भी इन्हें लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि एनसीआर में प्रयागराज, श्रमशक्ति, तुलसी एक्सप्रेस, दिल्ली दुरंतो, संगम एक्सप्रेस, देहरादून लिंक एक्सप्रेस, इलाहाबाद-अहमदाबाद एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, कानपुर-जम्मूतवी, कानपुर-बलसाद आदि ट्रेनों के स्लीपर कोचों में डस्टबिन लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।