{"_id":"d82da04da4a9ae3a0999a834337d9368","slug":"rahul-returns-delhi-after-56-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक
Thu, 16 Apr 2015 07:39 PM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरकार 56 दिन की छुट्टियां बिताकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी घर वापस लौटे आए। राहुल के आने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाने जुट गए।
तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक
2 of 6
राहुल गांधी बैंकाक से थाई एयरवेज के विमान से सुबह 11.45 बजे दिल्ली पहुंचे। जिस समय राहुल अपने घर पहुंचे उन्होंने गहरे रंग की शर्ट पहन रखी थी। गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ उनके सुरक्षा गार्ड भी थे। लेकिन वहां इंतजार कर रहे मीडिया के लोगों से बात किए बिना राहुल घर के अंदर चले गए।
तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक
3 of 6
सूत्रों के मुताबिक राहुल का विमान सुबह 10.35 बजे पहुंचने वाला था लेकिन 40 मिनट की देरी से पहुंचा। थोड़ी देर बाद राहुल 12, तुगलक रोड स्थित अपने आवास चले गए जहां उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बहन प्रियंका उनका इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक
4 of 6
राहुल के पहुंचने के साथ-साथ ही उनके लौटने की अटकलें भी समाप्त हो गईं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निवास के बाहर पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। मालूम हो कि 23 फरवरी को संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले राहुल अवकाश पर चले गए थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टियां बिताकर घर लौटे राहुल की देखिए पहली झलक
5 of 6
हालांकि इस बात की जानकारी किसी को नहीं है कि आखिर उन्होंने अपनी छुट्टियां कहां बिताई। इससे पहले पार्टी की ओर से कहा गया था कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हालिया घटनाओं और पार्टी के भविष्य पर चिंतन के लिए कुछ समय मांगा था। इस बीच, यह भी अटकलें चलती रहीं कि वह पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर सकने के कारण खुश नहीं थे, हालांकि पार्टी ने इसका औपचारिक रूप से खंडन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।