पसीने-पसीने हुए राहुल बोले, सड़क से संसद तक होगा संघर्ष
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिले में आठ किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान सर्द मौसम में भी पसीने-पसीने हो गए। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओँ का जोश देख कर उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान तैरती रही। वह कभी पलट कर पीछे देखते तो कभी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते। इस दौरान कई बार कांग्रेसियों की धक्कामुक्की से सुरक्षा घेरा टूट गया। चंद्रभान यादव/अमर उजाला, महोबा।
पसीने-पसीने हुए राहुल बोले, सड़क से संसद तक होगा संघर्ष
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की पदयात्रा के मद्देनजर पवा चौराहे पर शनिवार सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई । हाथ में तख्तियां लिए लोग नारे लगा रहे थे। दोपहर 12.30 बजे राहुल गांधी का काफिला पवा चौराहे पर रुकने के बजाय सीधे 200 मीटर दूर मंडी स्थापना केंद्र पहुंचा। यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद काफिला सूपा खेल मैदान रवाना हुआ।
पसीने-पसीने हुए राहुल बोले, सड़क से संसद तक होगा संघर्ष
यहां चौपाल का आयोजन किया गया था। खेल मैदान की सुरक्षा कर्मियों ने पहले से घेराबंदी कर रखी थी। खेल मैदान पहुंचते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने माइक संभाल लिया। इसके बाद पार्टी की ओर से तय किए गए ग्रामीण बारी-बारी से बुलाए जाते हैं। सभी की बातें सुनने के बाद राहुल गांधी ने करीब 14 मिनट तक भाषण दिया। उन्होने सूखे से बदहाल किसानों और मजदूरों को हक दिलाने की वकालय करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा। चौपाल के बाद पदयात्रा लाडपुररवाना हुई।
पसीने-पसीने हुए राहुल बोले, सड़क से संसद तक होगा संघर्ष
पद यात्रा के दौरान कांग्रेसियों के साथ आसपास के ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ता है। धक्कामुक्की से की कई बार सुरक्षा घेरा टूटता है। करीब दो किलोमीटर दूर सूपा क्रासिंग तक पहुंचते-पहुंचते राहुल गांधी पसीने से लथपथ हो जाते हैं। बीच-बीच में वे इशारे से पानी मांगते हैं और उनके सहयोगी पानी की बोतल थमाते रहते हैं। रेलवे क्रासिंग से आगे बढ़ने पर सड़क किनारे खड़े कुछ लोग राहुल गांधी को अपना दर्द बताना चाहते हैं, लेकिन सिक्योरिटी में लगी फोर्स उन्हें न रुकने का इशारा करती है।
पसीने-पसीने हुए राहुल बोले, सड़क से संसद तक होगा संघर्ष
राहुल आगे बढ़ते हैं और रेलवे स्टेशन तिराहे के पास गुलाबी गैंग की सदस्याओं का अभिवादन करते हैं। गुलाबी गैंग की राष्टीय अध्यक्ष संपत पाल और जिलाध्यक्ष फरीदा बेगम कांग्रेस उपाध्यक्ष का स्वागत करती हैं। यहां मौजूद चार महिलाएं अपनी बात रखती हैं। फिर राहुल गांधी एक महिला के पास जाकर पूछते हैं यहां की सबसे बड़ी समस्या क्या है। महिला जवाब देती है, पानी नहीं है साब। इसके बाद वह सूपा की चौपाल जैसा भाषण देकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर वार करते हैं।