फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: राहुल गांधी ने मुंह पर क्यों बांधी काली पट्टी?

Fri, 05 Dec 2014 05:52 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: राहुल गांधी ने मुंह पर क्यों बांधी काली पट्टी?

rahul gandhi protest against sadhvi niranjan jyoti remarks

टीएमसी के बाद अब कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ संसद में मोर्चा खोल दिया है। गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद राहुल गांधी आज मुंह पर काली पट्टी बांधे संसद भवन पहुंचे।

तस्वीरें: राहुल गांधी ने मुंह पर क्यों बांधी काली पट्टी?

rahul gandhi protest against sadhvi niranjan jyoti remarks

सभी कांग्रेसी सांसदों ने भी मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी। मोदी सरकार की मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के मसले पर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।

तस्वीरें: राहुल गांधी ने मुंह पर क्यों बांधी काली पट्टी?

rahul gandhi protest against sadhvi niranjan jyoti remarks

राहुल गांधी का कहना था कि सरकार का रवैया सदन में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करने का नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि जो विपक्ष कहना चाह रहा है, वो उसे कहने नहीं दिया जा रहा है, विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: राहुल गांधी ने मुंह पर क्यों बांधी काली पट्टी?

rahul gandhi protest against sadhvi niranjan jyoti remarks

इसके विरोध में हमने काली पट्टी बांधी है। राहुल गांधी ने देश के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो नहीं चाहता कि सदन में किसी तरह की लोकतांत्रिक चर्चा हो। इसके जवाब में बीजेपी सांसदों ने संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के पास रघुपति राघव राजा राम गुनगुनाया और विपक्ष को सन्मति मिलने की आशा व्यक्त की।

विज्ञापन

तस्वीरें: राहुल गांधी ने मुंह पर क्यों बांधी काली पट्टी?

rahul gandhi protest against sadhvi niranjan jyoti remarks

इससे पहले मंगलवार को भी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाया था। कांग्रेस का कहना है कि छह महीने के कार्यकाल में मोदी सरकार ने 25 बार यू-टर्न लिया है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के तमाम सांसद मौजूद थे। कांग्रेस सांसद "यू-टर्न सरकार नहीं चलेगी" के नारे लगा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed