यूपी: पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी, सड़क पर उतरे लोग
पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी पर मुस्लिम समाज में आक्रोश चरम पर
है। इसके विरोध में सोमवार को रामपुर शहर बंद रहा और मुस्लिम समाज के लोग
सड़क पर उतर आए। (ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर-मुरादाबाद-अमरोहा-संभल)
यूपी: पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी, सड़क पर उतरे लोग
जामा मस्जिद में हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ
निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस दौरान भीड़ इतनी थी कि जामा मस्जिद और
आसपास की सड़कों पर जगह कम पड़ गई।
यूपी: पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी, सड़क पर उतरे लोग
अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में राष्ट्रपति से
कमलेश तिवारी को सख्त सजा देने की मांग की गई। इधर, मुरादाबाद, अमरोहा और
संभल में भी आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कमलेश
तिवारी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
यूपी: पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी, सड़क पर उतरे लोग
इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। रामपुर में सोमवार को हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ बाजार बंद कर मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर निकल आए।
यूपी: पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी, सड़क पर उतरे लोग
जामा मस्जिद में मुनक्किद इज्तमा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मस्जिद और आसपास की सड़कों पर भी जगह कम पड़ गई। लोग छतों पर चढ़ गए। गुस्साए लोगों ने कमलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की।