फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां पर नारियल लूटने की मची है होड़, देखिए तस्वीरें

Sun, 20 Sep 2015 08:29 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन

यहां पर नारियल लूटने की मची है होड़, देखिए तस्वीरें

program in dauji temple of agra

आगरा के बलदेव में धरनीधर शेषावतार ब्रजराज बलदेवजी का जन्मोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बा के श्रीदाऊजी मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ‘ब्रज में है रही जै-जैकार रोहिणी ने लाला जायौ है...’ की धुन पर लाला  की छीछी लुटाई गई। (अमर उजाला ब्यूरो, बलदेव)

यहां पर नारियल लूटने की मची है होड़, देखिए तस्वीरें

program in dauji temple of agra

इस अवसर भागवत प्रवक्ता श्रीकृष्णचंद्र ठाकुरजी महाराज ने कहा कि ‘जि ऐसौ आनंद भयौ कि मुख सौ कह्यौ न जाए।’ श्रद्धालुओं में इसे लूटने की होड़ रही। इसके अलावा अन्य मंदिरों और घरों में भी आयोजन हुए।

यहां पर नारियल लूटने की मची है होड़, देखिए तस्वीरें

program in dauji temple of agra

दाऊजी मंदिर में सुबह चार बजे पट खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। 108 पंडितों ने बलभद्र सहस्त्रनाम पाठ, हवन पूजा का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर को आकर्षक रूप में सजाया गया था। दोपहर में विशेष प्रकार से निर्मित पंचामृत से दाऊजी का अभिषेक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर नारियल लूटने की मची है होड़, देखिए तस्वीरें

program in dauji temple of agra

इसके बाद ब्रज के राजा ने मनोहारी शृंगार और बेशकीमती हीरा जवाहरात के साथ विशेष दर्शन दिए। दोपहर तक लाखों भक्तों ने दाऊजी महाराज और रेवती मैया के दर्शन कर लिए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने साथ लड्डू गोपाल को भी लेकर आए थे।

विज्ञापन

यहां पर नारियल लूटने की मची है होड़, देखिए तस्वीरें

program in dauji temple of agra

पूरा मंदिर परिसर ‘जै हलधारी जै बलधारी तेरी जय हो..., बाजे दाऊ बाबा का डंका चहुंओर, बलिहारी जाऊं अपने दाऊ दादा के चरणन में..., ब्रज में मच्यौ हल्ला रोहिणी ने जायौ लल्ला..., दाऊ बाबा अवतारी इनकी महिमा है निराली..., नंद के आनंद भये जय दाऊदयाल की... आदि भजनों से गुंजायमान रहा। इसके बाद समाज गायन और फिर नंदोत्सव हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed