{"_id":"f8fb1f9ba2b0f21687be6eaaa4535bf9","slug":"preparation-for-watching-suresh-raina-batting-in-bamnauli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली
Thu, 26 Mar 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट, बागपत
Updated Thu, 26 Mar 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बृहस्पतिवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल मैच को देखने को लेकर स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना की होने वाली दुल्हन प्रियंका चौधरी के पैतृक गांव बामनौली में भी पूरी तैयारियां कर ली गई है।
दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली
2 of 6
विद्युत अधिकारियों ने मैच के दौरान बामनौली गांव में पूरे दिन बिजली सुचारू रखने के भी आदेश दिए। विश्व कप के सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए बामनौली गांव के प्रधान महीपाल के घर पर पूरे कार्यक्रम की तैयारी तय की और कंप्यूटर में भी यह कार्यक्रम फीड किया।
दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली
3 of 6
गांव के घरों में टीम इंडिया की जीत के लिए महिलाओं ने पूजा की। वहीं मंदिरों और मस्जिदों में भी जीत के लिए प्रार्थना और दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली
4 of 6
मैच देखने के लिए प्रोजेक्टर लगाया गया है और वहां पर बैठने की भी उचित व्यवस्था की गई है। मैच जीतते ही मिठाई का वितरण किया जाएगा और आतिशबाजी भी छुड़ाई जाएगी, क्योंकि इंडिया टीम में बामनौली का होने वाला दामाद सुरेश रैना भी खेल रहा है। इसको लेकर गांव के लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन
दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली
5 of 6
अच्छे - अच्छे गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देने वाले सुरेश रैना के साथ प्रियंका चौधरी की तीन अप्रैल को होने जा रही शादी को लेकर दोनों परिवार कुछ भी बोलने में अभी परहेज कर रहे हैं। प्रियंका के परिवार को इस बात की बड़ी चिंता है कि कहीं शादी की चर्चा रैना की बल्लेबाजी को प्रभावित न कर दें। यही वजह है कि अभी ये लोग शादी की रस्म भी बगैर शोर-शराबे के सादगी के साथ पूरी कर रहे हैं। प्रियंका का परिवार जी खोलकर जश्न मनाने के लिए विश्व कप फाइनल का इंतजार कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।