फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?

Thu, 28 Aug 2014 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 28 Aug 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन

महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?

policeman beaten in farrukhabad pics.

फर्रुखाबाद में मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी कल्लू पाल की मंगलवार की शाम गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब दस बजे कल्लू के परिजन सहित मोहल्ले के दो सौ महिला पुरुष समर्थक लोहिया अस्पताल पहुंचे। इन लोगों ने आरोप लगाया कि नखास चौकी प्रभारी मोहम्मद आसिफ के इशारे पर कल्लू की हत्या की गई।


महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?

policeman beaten in farrukhabad pics.

भड़के परिजनों और समर्थकों ने लोहिया अस्पताल परिसर के दोनों गेट बंद कर दिए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए आवास विकास तिराहा पहुंचे और तिराहा पर जाम लगा दिया। सड़क पर लगे यातायात डिवाइडर को भी तोड़ डाला। जाम की सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी डीसी कुमार और सिपाही राधाकृष्ण मौके पर पहुंचे।

महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?

policeman beaten in farrukhabad pics.

इस दौरान प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं चौकी प्रभारी से भिड़ गईं। उनकी वर्दी फाड़ने व बिल्ले नोचने की कोशिश के साथ महिलाओं इनका डंडा छीनने की भी कोशिश की। धक्कामुक्की होने पर चौकी प्रभारी डीसी कुमार ने पुलिसिया रौब झाड़ा तो मामला बिगड़ गया। उपद्रवियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?

policeman beaten in farrukhabad pics.

इस पर चौकी प्रभारी भाग निकले तो आक्रोशित लोग उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। इस पर चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी पास में ही डा. सर्वेश कनौजिया के अस्पताल में घुस गए। गुस्साए लोगों ने पथवार शुरू कर दिया। पत्थर लगने से सिपाही राधा कृष्ण लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन

महिलाओं ने दरोगा के क्यों नोंचे बिल्ले, वर्दी फाड़ी?

policeman beaten in farrukhabad pics.

प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के बाहर खड़ी दर्जनों बाइकें और साइकिलें भी तोड़ डालीं। यहां बवाल के बाद भीड़ लोहिया अस्पताल लौटी और फिर अस्पताल गेट पर हंगामा शुरू हो गया। अस्पताल के शीशे और लाइटें फोड़ दीं। टूटा कांच लगने से सुनार वाली गली का सूरज मरणासन्न हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed