फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धरना देने पहुंचे भाजपाई, पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 21 Jul 2015 09:42 AM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन

धरना देने पहुंचे भाजपाई, पुलिस ने खदेड़ा

police chased BJP members in Bareilly.

बरेली के बहेड़ी में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामलीला मैदान में पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार के साथ धरना देने पहुंचे समर्थकों को एसडीएम व सीओ ने धारा 144 का हवाला देकर खदेड़ दिया। रामलीला मैदान को पहले ही छावनी में तब्दील कर दिया गया था। [सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, बहेड़ी (बरेली)]

धरना देने पहुंचे भाजपाई, पुलिस ने खदेड़ा

police chased BJP members in Bareilly.

इसके बाद भाजपाई नैनीताल रोड स्थित राजपाल पंप पर इकट्ठा हुए भाजपाईयों वहां से भी लाठियां फटकारकर खदेड़ दिया। सूचना पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार व पंचाल क्षेत्र के उपाध्यक्ष पूरन लाल लोधी से एसडीएम व सीओ की तीखी नोकझोंक हुई। उसके बाद वहीं पर शहर विधायक व पूर्व विधायक ने एक सभा की और जमकर नारेबाजी की गई। इसी में तय हुआ कि पूरे मामले की शिकायत डीएम और एसएसपी से की जाएगी।

धरना देने पहुंचे भाजपाई, पुलिस ने खदेड़ा

police chased BJP members in Bareilly.

दीनगर के किसान दुर्योधन के खिलाफ लेखपाल को पीटने का मुकदमा कायम होने के बाद तहसील में धरना देने वाले भाजपाईयों समेत पूर्व विधायक के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा कायम होने के बाद भाजपाईयों में जबर्दस्त उबाल था। इसके खिलाफ सोमवार को भाजपाईयों ने रामलीला मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देने पहुंचे भाजपाई, पुलिस ने खदेड़ा

police chased BJP members in Bareilly.

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपाईयों ने ठीक 12 बजे रामलीला मैदान पर धरना शुरू करने की कोशिश भर ही की थी कि एसडीएम रजनीश राय व सीओ प्रमोद यादव पुलिस व पीएसी के साथ पहुंचे गये और जगह खाली करने की हिदायत दी। नहीं माने तो भाजपाइयों को खदेड़ दिया। इस बीच सीओ ने तहसील परिसर, नैनीताल रोड, बाईपास, रेलवे स्टेशन, अकबराबाद, रोडवेज स्टैंड पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। इसी के चलते जब पेट्रोल पंप पर भाजपाई इकट्ठे हुए तो वहां से उन्हें तुरंत खदेड़ दिया गया।

विज्ञापन

धरना देने पहुंचे भाजपाई, पुलिस ने खदेड़ा

police chased BJP members in Bareilly.

एसडीएम बहेड़ी रजनीश राय ने बताया कि पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार ने किसानों को बरगला कर इकट्ठा किया। इस पूरे प्रकरण में छत्रपाल सिंह दोषी हैं। मेरे मना करने के बावजूद रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन करने चल दिये। इसलिए उन्हें रोका गया। बिना परमीशन के कहीं कोई धरना प्रदर्शन नहीं करने देंगे। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार के मुताबिक किसान के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग कर रहे थे। सीओ व एसडीएम ने वहां पहुंचकर धरना नहीं करने दिया। जबकि पहले खुद एसडीएम ने कहा था तहसील परिसर के अलावा रामलीला मैदान में वे धरना कर सकते हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि किसके इशारे पर यह सब किया जा रहा है। लेकिन अब जिले स्तर पर उग्र आंदोलन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed