फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बांटने' के लिए ले जा रहे थे 250 किलो रसगुल्ले, पुलिस ने पकड़ा

Mon, 12 Oct 2015 01:45 PM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन

'बांटने' के लिए ले जा रहे थे 250 किलो रसगुल्ले, पुलिस ने पकड़ा

police caught 250 kg rasgulla during panchayat election in uttar pradesh

मेरठ के बागपत में सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वैन से ढाई क्विंटल रसगुल्ले बरामद किया है। यह रसगुल्ले मेरठ के गांव जसड़ से बागपत के मीतली गांव भेजे जा रहे रहे थे। हिरासत में लिए गए पांच आरोपियों ने इन रसगुल्लों को जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी के लिए लाना बताया है। उधर, पुलिस इन रसगुल्लों को एक बीडीसी प्रत्याशी का बता रही है। चुनावी रसगुल्ले ने लोगों की काफी फजीहत करा दी है।

ब्यूरो/अमर उजाला,अमीनगर सराय (बागपत)।

'बांटने' के लिए ले जा रहे थे 250 किलो रसगुल्ले, पुलिस ने पकड़ा

police caught 250 kg rasgulla during panchayat election in uttar pradesh

सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान वैन से ढाई क्विंटल रसगुल्लों के साथ मीतली गांव के पांच लोग अजय दीक्षित, सतपाल, ओमपाल, किशन और बलवान को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रसगुल्लों को मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव जसड़ से लाए हैं।

'बांटने' के लिए ले जा रहे थे 250 किलो रसगुल्ले, पुलिस ने पकड़ा

police caught 250 kg rasgulla during panchayat election in uttar pradesh

रसगुल्लों को बागपत के मीतली लेकर जा रहे थे। यह रसगुल्ले प्रदीप ठाकुर ने अपने चुनाव में बांटने के लिए मंगवाए हैं। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पता चलते ही नेताओं में खलबली मच गई। पुलिस अधिकारियों के पास सिफारिशी फोन आने शुरू हो गए। पुलिस भी आरोपी नेता के बचाव में जुट गई। इस बाबत सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि वैन से पकड़े गए रसगुल्ले मीतली निवासी कृष्णपाल के है, जो बीडीसी प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बांटने' के लिए ले जा रहे थे 250 किलो रसगुल्ले, पुलिस ने पकड़ा

police caught 250 kg rasgulla during panchayat election in uttar pradesh

पकड़े गए आरोपियों ने मीडिया कर्मियों से बताया कि वे प्रदीप ठाकुर के रसगुल्ले लेकर जा रहे हैं, जबकि सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि रसगुल्ले बीडीसी प्रत्याशी कृष्णपाल ने मंगवाए थे।

विज्ञापन

'बांटने' के लिए ले जा रहे थे 250 किलो रसगुल्ले, पुलिस ने पकड़ा

police caught 250 kg rasgulla during panchayat election in uttar pradesh

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर का कहना है कि उनका इन रसगुल्लों से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने पूरे चुनाव में न तो किसी को शराब पिलाई और न ही रसगुल्ले खिलाए। उनका नाम गलत लिया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed