{"_id":"4a5fe2270e91c6d91a09cd15335af1b7","slug":"police-beat-women-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: पुलिस की बर्बरता, दौड़ा कर महिलाओं को पीटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: पुलिस की बर्बरता, दौड़ा कर महिलाओं को पीटा
Thu, 10 Jul 2014 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 10 Jul 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: पुलिस की बर्बरता, दौड़ा कर महिलाओं को पीटा
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शराब ठेके के विरोध में बुधवार को भी महिलाओं ने बवाल किया। कोटली बगीची स्थित देशी शराब के ठेके का ताला तोड़कर शराब को नष्ट कर दिया। महिलाओं का आक्रोश देख चीता मोबाइल के पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे, लेकिन जब कई थानों की फोर्स पहुंची तो उन्होंने महिलाओं और बच्चों पर भी कहर बरपाया।
तस्वीरें: पुलिस की बर्बरता, दौड़ा कर महिलाओं को पीटा
2 of 5
पुलिस ने महिलाओं को खेतों तक दौड़ाकर पीटा। घरों में घुसकर महिलाओं की पिटाई की। कुछ लोगों ने ठेके में लूटपाट भी की। पुलिस ने दर्जनभर महिलाओं समेत 21 लोगों को हिरासत में लिया है।
तस्वीरें: पुलिस की बर्बरता, दौड़ा कर महिलाओं को पीटा
3 of 5
मंगलवार को मधुनगर, नगला पद्मा, नगला विधिचंद्र की महिलाओं ने देशी शराब के ठेकों के विरोध में बवाल किया था। हरी नगर के ठेके पर तोड़फोड़ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: पुलिस की बर्बरता, दौड़ा कर महिलाओं को पीटा
4 of 5
सेल्समैन दामोदर दुकान के बाहर स्नान कर रहा था। उसने बताया कि भीड़ ने उसके साथ मारपीट की। वह जान बचाकर भाग खड़ा हुआ। तब तक ठेका खोला नहीं था। भीड़ ने ठेके के ताले तोड़ डाले। देशी शराब के कार्टन बाहर निकाल लिए। हजारों की शराब को सड़क पर फैला दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: पुलिस की बर्बरता, दौड़ा कर महिलाओं को पीटा
5 of 5
सूचना पर ताजगंज, सदर और रकाबगंज थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पहुंचते ही महिलाओं पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया। महिलाओं को खेतों में दौड़ा लिया। वहां गिराकर पीटा। इसके बाद घरों की ओर भाग रही महिलाओं को भी नहीं बख्शा। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक और आबकारी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एक घंटे बाद पहुंची महिला पुलिस की मदद से दर्जनभर महिलाओं समेत 21 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।