PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?
जर्मनी दौरे के समापन से पहले पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल के साथ साझा बयान जारी किया। इसमें दोनों देशों ने माना कि वो मजबूत और बेहतर रिश्तों की डगर पर साथ चलेंगे।
PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?
जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में साझा बयान जारी किए। दोनों देश व्यापक आर्थिक सहयोग पर आगे बढ़ने को राजी हुए। मोदी ने कहा, ‘मैं जर्मनी से इस उम्मीद के साथ रवाना हो रहा हूं कि दोनों देश एक दूसरे के साथ व्यापक सहयोग के रास्ते पर आगे बढे़ंगे।'
PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया। पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि जो सरकारें आतंकवाद को बढ़ावा देती हों, उनकी लगातार निगरानी करने और उन्हें दुनिया से अलग-थलग करने की जरूरत है।
PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। इस मुद्दे से परमाणु प्रसार की तरह ही गंभीरता से निपटा जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ एकसुर में बोलने की जरूरत है। आतंकवाद इंसानियत लिए बड़ा खतरा बन चुका है। इसलिए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।"
PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र में लंबित 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर समग्र समझौते' (सीसीआईटी) को इस साल संयुक्त राष्ट्र की 70वीं सालगिरह के मौके पर अंतिम रूप दिए जाने की भी पुरजोर वकालत की। सीसीआईटी का मकसद अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से मुकाबले के लिए सहयोग को मजबूती प्रदान करना है।