Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

Tue, 09 Feb 2016 07:19 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

pm met to hanumanthappa

इसे कुदरत का करिश्मा कहें या इस बहादुर जवान का अदम्य साहस और धीरज जो सियाचिन ग्लेशियर में करीब 25 फीट बर्फ के नीचे दबने के 6 दिन बाद भी जिंदा रहा। सियाचिन में तैनात भारतीय सेना का यह जांबाज जवान लांस नायक हनुमंतप्पा कोप्पड है जिसे सेना ने विशेष रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन से मंगलवार को जिंदा बाहर निकाला। जवान हनुमंतप्पा की हालत नाजुक होने के चलते उसे दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी उसकी हालत काफी गंभीर है।


Trending Videos

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

pm met to hanumanthappa

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जवान से मिलने सेना के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से जवान हनुमंतप्पा का हाल जाना। पीएम ने कहा कि मेरे पास हनुमंतप्पा के अदम्य साहस और धीरज को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। इस दौरान पीएम ने हनुमंथप्पा का उपचार कर रही डॉक्टरों की टीम से भी मुलाकात की।

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

pm met to hanumanthappa

पीएम ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टर हनुमंतप्पा का लगातर उपचार कर रहे हैं और उसकी देखभाल कर रहे हैं। उम्मीद है कि जवान हनुमंतप्पा जल्द ठीक हो और इसके लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

pm met to hanumanthappa

जवान हनुमंतप्पा का हाल जानने सेना अध्यक्ष दलवीर सिंह सुहाग भी पहुंचे।

विज्ञापन

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

pm met to hanumanthappa

बता दें कि सियाचिन में करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर सेना पोस्ट पर 10 जवानों की तैनाती की गई थी जिनमें से हनुमंतप्पा भी एक हैं।सेना की यह पोस्ट बीते 3 फरवरी को हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिस कारण 10 जवान बर्फ के नीचे दब गए। इसके छह दिन बाद 9 फरवरी को हनुमंतप्पा को 25 फीट बर्फ के नीचे से सुरक्षित जिंदा बाहर निकाला गया। हालांकि बाकी अन्य 9 जवान शहीद हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed