फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंपनी का दावा बाहरी कारणों से हुआ रुसी प्लेन क्रैश

Mon, 02 Nov 2015 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Nov 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन

कंपनी का दावा बाहरी कारणों से हुआ रुसी प्लेन क्रैश

Plane crash happens due to outer element:Metro Jet

मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में दुर्घटनाग्रस्त रूसी विमान की कंपनी मेट्रोजेट (कोगालीमाविया) ने कहा है कि हादसे के पीछे कोई बाहरी वजह हो सकती है। एयरलाइन कंपनी के उच्च अधिकारी का कहना है, "जो कारण हमें समझ में आ रहा है वो बाहरी प्रभाव ही हैं।"

कंपनी का दावा बाहरी कारणों से हुआ रुसी प्लेन क्रैश

Plane crash happens due to outer element:Metro Jet

हालांकि विमान के ब्लैक बॉक्स के डेटा की जांच कर रहे हवाई विशेषज्ञ अभी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, "हम अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते हैं। जांच अभी शुरू हुई है और हम नहीं जानते की जांच का मुख्य बिंदु क्या होगा।"

कंपनी का दावा बाहरी कारणों से हुआ रुसी प्लेन क्रैश

Plane crash happens due to outer element:Metro Jet

मॉस्को में एक प्रेस कांफ्रेंस में 'मेट्रोजेट' एयरलाइन के डिप्टी निदेशक एलेग्जेन्डर स्मिरनॉव ने विमान हादसे के पीछे तकनीकी गड़बड़ी या पायलट की गलती को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का दावा बाहरी कारणों से हुआ रुसी प्लेन क्रैश

Plane crash happens due to outer element:Metro Jet

एलेग्जेन्डर स्मिरनॉव ने कहा है, "विमान के हवा में ही टूट जाने का एक ही स्पष्टीकरण मिल रहा है कि या तो पूरी तरह यांत्रिक या बाहर से हुआ कोई प्रभाव है। " उन्होंने कहा, "सिस्टम में गड़बड़ी का ऐसा कोई मेल नहीं हो सकता जिससे विमान हवा में ही बिखर जाए।"

विज्ञापन

कंपनी का दावा बाहरी कारणों से हुआ रुसी प्लेन क्रैश

Plane crash happens due to outer element:Metro Jet

एयरलाइन के एक अन्य अधिकारी ने कहा था कि 2001 में टेक-ऑफ के दौरान विमान के पिछले हिस्से से एक टुकड़ा टूट गया था। लेकिन इसे ठीक कर दिया गया था और इससे विमान के क्रैश में कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है। स्मिरनॉव के मुताबिक एयर बस-321 ने अपना कंट्रोल खो दिया था और एकदम गिरने शुरू हो गया था। मिस्र के शर्म-अल-शेख से विमान ने सेंट पीटर्सबर्ग के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 217 यात्री सवार थे जिसमें 25 बच्चे भी शामिल थे, इसके अलावा चालक दल के सात सदस्य भी विमान क्रैश में मारे गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed