फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: देखिए कैसा होता है चूहे के दिमाग का रंग?

Sat, 14 Mar 2015 12:50 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: देखिए कैसा होता है चूहे ‌के दिमाग का रंग?

picture of rat's mind

यह रंगीन और गूढ़ तस्वीरें इस साल के वेलकम इमेज अवार्ड के फ़ाइनल में पहुंची तस्वीरें हैं।



तस्वीरें: देखिए कैसा होता है चूहे ‌के दिमाग का रंग?

picture of rat's mind

गोल्फ़ बॉल जैसी यह तस्वीर दरअसल एक ग्रीनफ़्लाई की आंख का एक स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोग्राफ़ है जिसे एबर्डिन विश्वविद्यालय के केविन मैकन्ज़ी ने तैयार किया है। यह आंख हज़ारों एक सी इकाइयों से बनी है, जिन्हें ओमाटिडिया कहा जाता है। हर एक के आगे एक छोटा लेंस होता है। हर लेंस थोड़ी अलग दिशा में केंद्रित होता है और सब मिलकर एक मोज़ेक (पच्चीकारी वाली) तस्वीर बनाते हैं।

तस्वीरें: देखिए कैसा होता है चूहे ‌के दिमाग का रंग?

picture of rat's mind

इनमें एक ग्रीनफ़्लाई की आंख से लेकर एक मुड़ी हुई रीढ़ तक शामिल है और यह वैज्ञानिक इमेजिंग तकनीक को दिखाती हैं। यहां हम 20 अंतिम रूप से चुनी गईं तस्वीरें दे रहे हैं। इनमें से कौन तस्वीर अंतिम विजेता बनती है इसका फ़ैसला 18 मार्च को होगा।

यह बोल वीविल (डोडा घुन) है जो किसी शहरी घर के आंगन में पाया जाता है। यह कपास के पौधे पर जीने वाला परजीवी है जो उसी पर अंडे देता है। अमरीका में बसे डेनियल कारिको ने यह स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप कंपोज़िट से लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: देखिए कैसा होता है चूहे ‌के दिमाग का रंग?

picture of rat's mind

मार्क बार्टले ने यह तस्वीर कैंब्रिज के एडेनब्रूक्स अस्पताल में 79 वर्षीय महिला की पीठ की ली है जिसमें बेहद मुड़ी हुई पीठ नज़र आ रही है। इस झुकी हुई पीठ को काइफ़ोसिस या 'राजमाता का कूबड़' नाम से जाना जाता है और इसकी वजह से कंधे भी आगे को झुक जाते हैं।

विज्ञापन

तस्वीरें: देखिए कैसा होता है चूहे ‌के दिमाग का रंग?

picture of rat's mind

ये इंद्रधनुषी रंग एक वयस्क चूहे के दिमाग के एक हिस्से की तंत्रिका कोशिका को दिखा रहे हैं। इस कॉनफ़ोकल माइक्रोग्राफ़ को कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्याय के लुइस दे ला तोरे-यूबीटा ने बनाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed