पानी में डूबे थे ट्रैक, अचानक मिट्टी में धंसीं बोगियां
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में दो ट्रेनें हादसे का शिकार हो गई हैं। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हो गयी है,जबकि दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है। यह हादसा मुंबई से बनारस जा रही कामायनी एक्सप्रेस और जबलपुर से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस के साथ रात करीब 11 बजकर 37 मिनट पर हुआ है।
पानी में डूबे थे ट्रैक, अचानक मिट्टी में धंसीं बोगियां
हादसे का कारण पुल टूटना बताया जा रहा। घटना के कारण करीब 35 ट्रेनें निरस्त की गई हैं और कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
पानी में डूबे थे ट्रैक, अचानक मिट्टी में धंसीं बोगियां
इस दौरान कामायनी और जनता एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर कर नदी में जा गिरे। अधिकारियों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के हरदा जिले की कालीमच नदी की पुलिया धंसने के कारण हुई।
पानी में डूबे थे ट्रैक, अचानक मिट्टी में धंसीं बोगियां
हादसा खिरकिया और भिरंगी रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।
पानी में डूबे थे ट्रैक, अचानक मिट्टी में धंसीं बोगियां
भारी बारिश के चलते राहत के काम में बाधा आ रही है।