गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार
आगरा के सबसे संवेदनशील इलाके मंटोला के मोहल्ला मीरा हुसैनी में गुरुवार सुबह 10:45 बजे विश्व हिंदू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर (45) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह नाला मोहल्ला के शिव मंदिर में पूजा कर मीरा हुसैनी क्षेत्र स्थित अपनी दुकान गणेशीलाल फर्नीचर पर जा रहे थे। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)
गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार
बताया गया कि रास्ते में पांच लोगों ने उन्हें घेरकर मार डाला। इनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें से चार को देर रात पकड़ लिया गया। आरोप है कि पुलिस से गोकशी की शिकायत करने पर अरुण की हत्या की गई। एक आरोपी ने तो सुबह सात बजे उन्हें आज ही मार डालने का एलान भी किया था।
गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार
अरुण मूलरूप से मंटोला के रहने वाले थे। पिछले तीन सालों से आवास विकास कालोनी के सेक्टर तीन में रह रहे थे। उनकी हत्या का पता चलते ही मंटोला और आसपास सांप्रदायिक तनाव फैल गया। शव के एसएन मेडिकल कालेज पहुंचने पर 11 बजे विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी के सामने एमजी रोड पर जाम लगा दिया।
गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार
वहां से गुजरते दूसरे समुदाय के दो लोगों के साथ मारपीट की गई। जब पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की तो वे और भड़क गए। सीओ ऑफिस की जीप समेत 10 वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस से हाथापाई की। एत्माद्दौला के थाना प्रबारी शत्रुघ्न सिंह की पिटाई की गई। पुलिस ने फिर से लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार
उधर, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया और फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल रेल बजट के बावजूद संसद की कार्यवाही छोड़ आगरा आ गए और विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। शाम पांच बजे एसएन अस्पताल में तोड़फोड़ और पुलिस के साथ फिर धक्का-मुक्की की गई। इसी दौरान सुभाष पार्क के पास एक धर्मगुरु को पीटा गया।