फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेखपाल परीक्षा का पर्चा लीक होने पर अभ्यर्थियों ने मचाया बवाल

Mon, 09 Nov 2015 05:41 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 05:41 AM IST
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा का पर्चा लीक होने पर अभ्यर्थियों ने मचाया बवाल

paper leak of lekhpal examination create chaos

परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था, ट्रेन लेट होने और पर्चा लीक होने से भड़के लेखपाल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने रविवार को कौशाम्बी में जमकर बवाल किया। अथसराय स्टेशन पर उपद्रवियों ने तूफान एक्सप्रेस को रोककर चार घंटे से अधिक समय तक दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग बाधित रखा। वहीं सुजातपुर स्टेशन में आग लगा दी। मुरी एक्सप्रेस में भी तोड़फोड़, लूटपाट की। इस ट्रेन के पैंट्री कार से उपद्रवियों ने 2.80 लाख रुपये और खाने का सामान भी लूट लिया। अभ्यर्थियों का उत्पात मूरतगंज के सिकंदरपुर बजहा केंद्र में भी हुआ।


ब्यूरो/मंझनपुर, इलाहाबाद। 

लेखपाल परीक्षा का पर्चा लीक होने पर अभ्यर्थियों ने मचाया बवाल

paper leak of lekhpal examination create chaos

पर्चा लीक होने से गुस्साए परीक्षार्थियों ने स्कूल में तोड़फोड़ के साथ हाईवे जाम कर दिया। एक बस में भी आग लगा दी। पुलिस के लाठीचार्ज करने पर उपद्रवियों को ट्रैक और सड़क से हटाया। लाठीचार्ज और पथराव से कई छात्र भी जख्मी हुए। ट्रैक जाम करने और सुजातपुर स्टेशन पर आगजनी, लूट की सूचना पर आईजी रेलवे समेत अन्य अफसर पहुंचे। आईजी रेलवे एलवी एन्टॉनी देवकुमार ने पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कराकर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

लेखपाल परीक्षा का पर्चा लीक होने पर अभ्यर्थियों ने मचाया बवाल

paper leak of lekhpal examination create chaos

लेखपाल भर्ती के लिए रविवार को परीक्षा थी। कौशाम्बी में 16850 परीक्षार्थियों के लिए 26 स्कूलों को केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा देने के लिए बस, ट्रेनों से परीक्षार्थी विभिन्न जिलों से आए। इस दौरान हावड़ा से श्रीगंगानगर जा रही तूफान एक्सप्रेस सुबह 10.26 बजे जैसे ही अथसराय स्टेशन पहुंची। ट्रेन  लेट होने से परीक्षार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा का पर्चा लीक होने पर अभ्यर्थियों ने मचाया बवाल

paper leak of lekhpal examination create chaos

अथसराय स्टेशन पर ट्रेन रोककर परीक्षार्थी उत्पात करने लगे। ट्रैक पर सीमेंट का स्लीपर रखकर दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग जाम कर दिया। सुरक्षाकर्मियों के विरोध करने पर परीक्षार्थी उनसे भिड़ गए। स्टेशन पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे डीएम, एसपी  उपद्रवियों को शांत कराने का प्रयास करते रहे लेकिन वे नहीं माने। आखिर में करीब चार घंटे बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके रेल ट्रैक खाली कराया। परीक्षार्थियों ने सिराथू-भरवारी के बीच सुजातपुर स्टेशन पर भी जमकर उत्पात किया अटसराय स्टेशन पर बवाल के कारण रूट जाम होने से मुरी एक्सप्रेस को यहां रोक दिए जाने से भड़के परीक्षार्थी सीधे स्टेशन मास्टर से भिड़ गए।

विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा का पर्चा लीक होने पर अभ्यर्थियों ने मचाया बवाल

paper leak of lekhpal examination create chaos

हाथापाई से बचते हुए स्टेशन मास्टर और अन्य कर्मी स्टेशन छोड़कर भागे, तो गुस्साए परीक्षार्थियों ने स्टेशन में आग लगा दी। ट्रेन में भी तोड़फोड़ के साथ पैंट्रीकार में लूटपाट की। पैंट्री कार संचालक के मुताबिक उपद्रवियों ने 2.80 लाख रुपये के अलावा खाने-पीने का सारा सामान लूट लिया। यहां भी करीब चार घंटे चला बवाल पुलिस के लाठीचार्ज पर ही समाप्त हुआ। आगजनी से स्टेशन के सारे अभिलेख जल गए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed