{"_id":"5149f824515cfe3aab038ccd4caea482","slug":"operation-leopard-watch-8-30-hours-of-fear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
Wed, 25 Nov 2015 09:19 AM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
1 of 14
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फीरोजाबाद के थाना रामगढ़ में मोहल्ला बिलाल नगर छपरिया निवासी वसीम के घर में घुसे तेंदुए की साढ़े आठ घंटे दहशत रही। सुबह पांच बजे घर में तेंदुआ होने की खबर जैसे ही लोगों को लगी अजान के साथ खुले उनके दरवाजे दहशत के चलते बंद हो गए।
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
2 of 14
पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने राहत ली तो हजारों की भीड़ भी बिलाल नगर आ गई। छतों और गलियों में खड़े लोगों को तेंदुए के पकड़े जाने का इंतजार था। पुलिस को भीड़ को संभालने के लिए कई बार लाठियां भांजनी पड़ी। लोगों को इस बात का डर सता रहा था कि तेंदुआ कमरे से बाहर निकल आया तो हमला कर सकता है।
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
3 of 14
मंगलवार सुबह तेंदुए की खबर ने शहर में हड़कंप मचाया तो बिलाल नगर के घरों में ताले पड़ गए। हालांकि सुबह करीब छह बजे सीओ सिटी राजेश चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह के साथ कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए वन विभाग की टीम की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
4 of 14
स्थानीय वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने से मना करते हुए हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद आगरा से वन संरक्षण की टीम को सूचना कर दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दहशत कुछ कम हुई और लोग घरों से निकल कर गली, बाउंड्रीवाल और छतों पर चढ़ गए। पुलिस वसीम के घर को घेर कर खड़ी हो गई। परिवारीजनों को बाहर निकाल कर दरवाजे बंद करा दिए।
विज्ञापन
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
5 of 14
जब पता चला कि तेंदुआ कुछ बेहोशी की हालत में है तो लोग वसीम के घर के पास तक पहुंच गए। इससे पुलिस की परेशान बढ़ गई। लोगों को हटाने के लिए कई बार लाठी फटकारनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।