फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?

Fri, 10 Jul 2015 08:32 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?

nawaz sharif invited to pm narendra modi on saarc meeting in pakistan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में पाकिस्तान जाएंगे। 1999 के कारगिल युद्घ और 2008 के मुंबई हमलों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली पाकिस्तान यात्रा होगी। इससे पहले 1999 में ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान का दौर किया था। रूस के शहर उफा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की।

तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?

nawaz sharif invited to pm narendra modi on saarc meeting in pakistan

शंघाई सहयोग सम्मेलन के इतर दोनों मुल्कों के प्रधानमंत्रियों के बीच 45 मिनट की मुलाकात निर्धारित थी, हालांकि यह डेढ़ घंटे के आसपास चली। मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर तय की गई थी। पिछली गर्मियों में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और नवाज शरीफ के बीच तीसरी बार मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अगले साल सार्क सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। नवाज शरीफ ने उन्हें पाकिस्‍तान आने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?

nawaz sharif invited to pm narendra modi on saarc meeting in pakistan

मोदी और शरीफ के बीच लगभग डेढ़ घंटे चली मुलाकात के बाद दोनों मुल्कों के विदेश सचिवों ने मीडिया से बातचीत की। पाकिस्‍तानी विदेश सचिव ऐजाज अहमद चौधरी ने बताया कि दोनों ही प्रधानमंत्रियों ने सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की और उसके खात्मे के लिए सहयोग पर सहमति जताई। मोदी और नवाज के बीच इससे पहले बीते साल नवंबर में काठमांडू में हुए सार्क सम्‍मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। शुक्रवार की मुलाकात के बाद भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि दोनों ही देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?

nawaz sharif invited to pm narendra modi on saarc meeting in pakistan

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच मुंबई हमलों की जांच को तेज करने के मसले सहमति बनी। ये तय किया गया कि दोनों देश मामले में सूचनाओं मसलन वाइस सैपंल्स का आदानप्रदान भी किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच आतंकवाद के मसले पर बातचीत के लिए नई दिल्ली में मुलाकात होगी।

विज्ञापन

तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?

nawaz sharif invited to pm narendra modi on saarc meeting in pakistan

एस जयशंकर ने बताया कि डीजी बीएसएफ और डीजी पाकिस्तान के बीच भी जल्द ही बैठक होगी। उसके बाद डीजएमओ के बीच बैठक होगी। एस जयशंकर ने दोनों मुल्कों की जेलों में बंद मछुआरों को 15 दिनों में रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया की नवाज शरीफ ने मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता पहले भी दिया था। आज भी उन्होंने उस न्योता को दोहराया, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान के दौरे को तैयार हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed