फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, अब क्या कर रहा नरेंद्र मोदी का धर्म पुत्र जीत?

Sun, 11 Jan 2015 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली (बागपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली (बागपत) Updated Sun, 11 Jan 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन

देखिए, अब क्या कर रहा नरेंद्र मोदी का धर्म पुत्र जीत?

narendra modi adopted son jeet bahadur.

जौहड़ी शूटिंग रेंज में निशानेबाजी में महारथ हासिल करने पहुंचे जीत सी सारू रविवार को बरनावा में पौराणिक स्थल लाक्षागृह देखने पहुंचे। अमर उजाला से बातचीत में उसने अपने मन की बात खुलकर बयां की।

देखिए, अब क्या कर रहा नरेंद्र मोदी का धर्म पुत्र जीत?

narendra modi adopted son jeet bahadur.

बागपत के सुभारती विश्वविद्यालय में शुरू हुई शूटिंग प्र्रतियोगिता में पीएम नरेंद्र मोदी के धर्मपुत्र जीत बहादुर ने अचूक निशाना लगाते हुए 400 में से 325 प्वाइंट अर्जित किए। यह जानकारी उनके कोच डॉ. राजपाल सिंह ने दी।

डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि जीत बहादुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन दिनों मिला था, जब वे संघ प्रचारक थे। पीएम मोदी ने जीत बहादुर को अहमदाबाद स्थित संस्कारधाम स्कूल में भर्ती करा दिया था। यहां से जीत बहादुर ने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। जीत बहादुर इन दिनों जौहड़ी रायफल क्लब में निशानेबाजी की ट्रेनिंग ले रहा है। पिछले दिनों नेपाल की यात्रा पर गए मोदी जीत बहादुर को अपने साथ ले गए थे। वहां जीत बहादुर अपने परिवार से भी मिला था। जीत बहादुर राई विश्वविद्यालय से बीबीए कर रहा है।

देखिए, अब क्या कर रहा नरेंद्र मोदी का धर्म पुत्र जीत?

narendra modi adopted son jeet bahadur.

कोच मृगेंद्र तोमर ने बताया कि वह डॉ. राजपाल सिंह के साथ पिछले साल 28 दिसंबर को अहमदाबाद में आरएसएस द्वारा संचालित संस्कार धाम स्कूल में बच्चों को शूटिंग का प्रशिक्षण देने गए थे। उसी दौरान जीत बहादुर ने शूटिंग का प्रशिक्षण लेने की इच्छा जाहिर की। वे आठ जनवरी को उसे लेकर जौहड़ी शूटिंग रेंज पर आए जहां उसे प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, अब क्या कर रहा नरेंद्र मोदी का धर्म पुत्र जीत?

narendra modi adopted son jeet bahadur.

जीत कहता है, वह मोदी के अलावा उनके परिवार में किसी और से नहीं मिला है। उसे उम्मीद है कि जौहड़ी शूटिंग रेंज के सीनियर कोच राजपाल से निशानेबाजी में महारथ हासिल कर वह दुनिया भर में नाम कमाएगा।

विज्ञापन

देखिए, अब क्या कर रहा नरेंद्र मोदी का धर्म पुत्र जीत?

narendra modi adopted son jeet bahadur.

जीत ने बताया वह अहमदाबाद से बीबीए कर रहा है। नरेंद्र भाई उसे किसी चीज की कमी नहीं आने देते। हालांकि उनसे मुलाकात सिर्फ तीन चार बाद ही हुई है। पीएम बनने के बाद तो सिर्फ एक ही बार। वो भी तब जब वे नेपाल गए थे। जीत ने बताया कि पीएमओ से फोन पर कहा गया कि तुम्हें भी नेपाल चलना है और मैं चल दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed