{"_id":"a737fb7829f5b2a884f283d46e5c55af","slug":"monosodium-glutamate-also-include-in-grapes-and-these-foods","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैगी ही नहीं, आपके इन खानों में भी मिला है 'खतरनाक जहर'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मैगी ही नहीं, आपके इन खानों में भी मिला है 'खतरनाक जहर'
Thu, 04 Jun 2015 03:01 PM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
मैगी ही नहीं, आपके इन खानों में भी मिला है 'खतरनाक जहर'
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) के हवाले इन दिनों मैगी को लेकर हंगामा है, वह एमएसजी केवल मैगी में ही नहीं है, दूसरे खाद्य पदार्थों में भी उसका इस्तेमाल होता है, खासकर डब्बाबंद खाद्य पदार्थों में। (रिपोर्ट: राजीव रंजन, अमर उजाला, गोरखपुर)
मैगी ही नहीं, आपके इन खानों में भी मिला है 'खतरनाक जहर'
2 of 6
गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र के शिक्षक प्रो. निजामुद्दीन का कहना है कि डिब्बाबंद आहार में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। चाइनीज रेसिपी वाले प्रॉसेस्ड फूड, चिप्स, नमकीन स्नैक्स, डिब्बाबंद जूस, पैक्ड चटनी, मसाला, टोमेटो सॉस आदि में भी मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है।
मैगी ही नहीं, आपके इन खानों में भी मिला है 'खतरनाक जहर'
3 of 6
अगर आपको लगता है कि ऐसा आहार स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक हैं, जिनमें एमएसजी होता है तो आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि कई तरह के प्राकृतिक आहार में भी मोनोसोडियम ग्लूटामेट मिलता है। आलू, टमाटर, मशरूम, अंगूर, पनीर आदि में एमएसजी होता है। हालांकि एमएसजी की सीमित मात्रा नुकसानदेह नहीं है, लेकिन अगर यह अधिक मात्रा में लिया जाए तो सेहत के लिए हरगिज ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी ही नहीं, आपके इन खानों में भी मिला है 'खतरनाक जहर'
4 of 6
सफेद रंग का चमकीला दिखने वाला मोनोसोडियम ग्लूटामेट (अजीनोमोटो) एक सोडियम साल्ट है। अगर आप डिब्बाबंद खाद्य या चाइनीज खाने के शौकीन हैं तो उसमें यह बहुतायत में मिलाया जाता है। यह ऐसा साल्ट है जो खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि हमारी स्वाद ग्रंथियों की सक्रियता मद्धिम कर देता है। ऐसे में खाने वाले को खाद्य के खराब स्वाद का पता नहीं चलता। दरअसल कई बार इसका प्रयोग खाद्य पदार्थों की घटिया गुणवत्ता को छिपाने के लिए भी किया जाता है।
विज्ञापन
मैगी ही नहीं, आपके इन खानों में भी मिला है 'खतरनाक जहर'
5 of 6
बकौल प्रो. निजामुद्दीन, मोनोसोडियम ग्लूटामेट एक गैरजरूरी एमिनो अम्ल है। इसलिए हमारे पाचन तंत्र में इसका जाना कुछ न कुछ नुकसान पहुंचाता है। अगर यही जरूरी एमिनो अम्ल होता तो शरीर के विकास में सहायक साबित होता। शरीर के बेहतर विकास के लिए 20 एमिनो अम्ल जरूरी है, जिनमें से 11 तो मानव शरीर खुद ही बना लेता है। नौ एमिनो अम्ल बाहर से लेने पड़ते हैं, लेकिन इनमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।