तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?
बिहार दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर नीतीश और लालू गठबंधन पर निशाना साधा। हालांकि पटना में कार्यक्रम के दौरान उनके बीच जमकर हंसी-ठिठोली भी हुई। ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं।
तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव के गठजोड़ पर जोरदार हमला बोला। हालांकि कार्यक्रम के दौरान उनके बीच मस्ती के पल भी देखने को मिले।
तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?
मुख्यमंत्री नीतीश पर बिहार की जनता की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते
हुए पीएम ने कहा कि उनका राजनीतिक डीएनए ही गड़बड़ है। मोदी ने बिहार में
लालू राज का डर दिखाते हुए कहा कि राजद का मतलब ‘रोजाना जंगलराज का डर’ है।
हालांकि, पीएम ने राज्य को विशेष पैकेज देने के मसले पर कहा कि उचित समय
पर वह 50 हजार करोड़ से अधिक का पैकेज देंगे।
तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?
राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज में मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करने वाले पीएम मोदी ने नीतीश के बहाने ही लालू पर करार प्रहार किया। वाजपेयी सरकार में नीतीश कुमार के रेल मंत्री रहते शुरू की गई परियोजनाओं के अभी तक पूरा नहीं होने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से उठाए गए सवाल पर सहमति जताते हुए पीएम ने लालू पर प्रहार किया।
तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?
उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार के बाद केंद्र में आई नई सरकार (यूपीए) और नए रेल मंत्री (लालू यादव) ने इन परियोजनाओं को रोक दिया था, जिसे अब उनकी सरकार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास के मसले पर राजनीति नहीं करेगी।