फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी के पांच बड़े वार, आप भी पढ़िए

Sun, 04 Oct 2015 09:30 AM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी के पांच बड़े वार, आप भी पढ़िए

Modi knows packaging and repackaging tactics

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को भागलपुर के कहलगांव व गया के वजीरगंज में चुनावी सभा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पैकेजिंग और री-पैकेजिंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पुरानी योजनाओं को नए नाम से जनता के सामने पेश करने में माहिर हैं।

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी के पांच बड़े वार, आप भी पढ़िए

Modi knows packaging and repackaging tactics

रैली में सोनिया ने कहा कि वह यूपीए सरकार की ओर से बिहार को दी गई राशि को री-पैकेजिंग कर अपने नाम पर वाहवाही लूटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अगर बिहार के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का काम करें। उन्होंने कहा कि मोदी की गलत नीतियों से देश को नुकसान हो रहा है।

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी के पांच बड़े वार, आप भी पढ़िए

Modi knows packaging and repackaging tactics

मोदी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में जनता को सचेत रहने की जरूरत है। कांग्रेस प्रत्याशी सदानंद सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में सोनिया ने कहा कि यह चुनाव बिहार की दिशा तय करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को देश से ज्यादा विदेशों में रहना अच्छा लगता है। नरेंद्र मोदी की सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम करती है। यह सरकार गरीब और किसान विरोधी है। उन्हें गरीबों को नहीं बड़े लोगों को गले लगाने का शौक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी के पांच बड़े वार, आप भी पढ़िए

Modi knows packaging and repackaging tactics

सोनिया ने नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को विकास का रास्ता दिखाया है। इसलिए हमने उन्हें अपना समर्थन दिया है। सोनिया ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है और बेरोजगारों की एक लंबी फौज तैयार होती जा रही है। सोनिया ने आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आरक्षण के दायरे में रहकर दी गई है। इसे कोई समाप्त नहीं कर सकता।

विज्ञापन

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी के पांच बड़े वार, आप भी पढ़िए

Modi knows packaging and repackaging tactics

गया के वजीरगंज में सोनिया ने कहा कि हमारे लिए वादा करना चुनावी जुमला नहीं होता है। हम वादा करते हैं पूरा करने के लिए। सोनिया ने मोदी पर शिष्टाचार तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने विदेश जाकर वहां विपक्ष पर हमला बोलकर निम्नता और संकीर्णता का परिचय दिया है। उन्होंने विदेशों में देश की जो छवि बताई है, वह उनकी मानसिकता को दिखाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed