{"_id":"a0a927990f7bd47a93f980c6e5e52f1b","slug":"modi-gave-warm-welcome-to-abu-dhabi-prince","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी
Thu, 11 Feb 2016 05:45 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 05:45 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान बुधवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने हवाईअड्डे पर अपने ‘खास दोस्त’की खुद अगवानी की। प्रिंस नहयान की इस यात्रा से भारत और यूएई के रिश्तों में उत्साह और जोश भरने की उम्मीद की जा रही है।
तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी
2 of 6
प्रिंस नहयान की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। इस दौरान दोनों देश ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मसलों पर आपसी सहयोग को और मजबूत करने के बारे में चर्चा करेंगे। इसके अलावा तेल, परमाणु ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, हवाई क्षेत्र, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कई समझौते होने की उम्मीद है।
तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी
3 of 6
पीएमओ के एक ट्वीट में लिखा है, ‘एक खास दोस्त की खास अगवानी। पीएम नरेंद्र मोदी ने महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान की खुद अगवानी की।’ इस ट्वीट के साथ पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं के हाथ मिलाने की तस्वीर भी पोस्ट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी
4 of 6
इससे पहले पिछले साथ अगस्त में पीएम मोदी ने यूएई की यात्रा की थी। पिछले 34 साल के अंतराल के बाद पहली बार किसी भारतीय पीएम की यह यात्रा थी। उस वक्त प्रिंस अल नहयान ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की थी। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा है, ‘शेख मोहम्मद की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है और मुझे खुशी है कि वह अपने परिवार के साथ यह यात्रा कर रहे हैं।’
विज्ञापन
तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी
5 of 6
पीएम ने कहा कि शेख मोहम्मद एक स्वप्नदर्शी नेता हैं। उनकी यात्रा से भारत और यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।