{"_id":"8b4d72a1344283c75916670f7e1d5978","slug":"modi-creates-history-after-attending-meeting-on-ins-vikramaditya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी ने आईएनएस विक्रमादित्य पर कांफ्रेंस कर रचा इतिहास","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी ने आईएनएस विक्रमादित्य पर कांफ्रेंस कर रचा इतिहास
Wed, 16 Dec 2015 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Dec 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
मोदी ने आईएनएस विक्रमादित्य पर कांफ्रेंस कर रचा इतिहास
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेना के तीनों अंगों के कमांडरों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता आईएनएस विक्रमादित्य पर की। यह वार्षिक बैठक पहली बार दिल्ली के बाहर हुई। बैठक कोच्चि तट से 50 किलोमीटर दूर नौसेना के पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ शुरू हुई बातचीत इतिहास को बदलने और आतंकवाद को समाप्त करने का प्रयास है।
मोदी ने आईएनएस विक्रमादित्य पर कांफ्रेंस कर रचा इतिहास
2 of 11
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि पड़ोसी देश को आतंकवाद पर उसकी प्रतिबद्धता के आधार पर परखा जाएगा। मोदी ने यह भी कहा कि भारत अपनी सुरक्षा में कभी ढील नहीं देगा। उन्होंने स्वीकार किया कि इस राह में कई चुनौतियां और बाधाएं हैं।
मोदी ने आईएनएस विक्रमादित्य पर कांफ्रेंस कर रचा इतिहास
3 of 11
भारत के सबसे बड़े विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर देश के शीर्ष कमांडरों से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम पाकिस्तान के साथ बातचीत कर नया इतिहास बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि आतंकवाद को समाप्त किया जा सके, शांतिपूर्ण संबंध बने, सहयोग बढ़े और हमारे क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि को प्रोत्साहन मिले।’
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी ने आईएनएस विक्रमादित्य पर कांफ्रेंस कर रचा इतिहास
4 of 11
उन्होंने कहा कि इस राह में कई चुनौतियां और बाधाएं हैं। लेकिन प्रयास इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि शांति के परिणाम काफी अच्छे होंगे और हमारे बच्चों के भविष्य दांव पर लगे हैं। इसलिए, हम आगे के रास्ते को परिभाषित करने के लिए उनके इरादे को परखेंगे।
विज्ञापन
मोदी ने आईएनएस विक्रमादित्य पर कांफ्रेंस कर रचा इतिहास
5 of 11
इसके लिए हमने नये सिरे से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत शुरू की है। यह पहली बार है जब मोदी ने पिछले हफ्ते हुई द्विपक्षीय बातचीत के बाद पाकिस्तान के संबंधों पर चर्चा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।