जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट का विस्तार करने वाले हैं। माना जा रहा है कि गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। राष्ट्रीय राजनीति में मोदी की पैरवी करने वालों में मनोहर का नाम शुमार किया जाता है।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
दूसरा नाम जो सामने आ रहा है वह है हंसराज अहीर का। अहीर फिलहाल महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सांसद है। 1996 में वह पहली बार सांसद बने थे। इन्हें कोयला घोटाला उजागर करने के लिए जाना जाता है।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
नवादा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले गिरिराज सिंह भी मोदी मंत्रीमंडल में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान गिरिराज सिंह ने मोदी के पक्ष में बेहद गर्मजोशी से प्रचार किया था। वह अपने हिंदूवादी रुख के कारण भी जाने जाते हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
झारखंड के हजारीबाग से सांसद बने यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा भी मंत्रीमंडल का हिस्सा बन सकते हैं। आईआईटी ग्रेजुएट और हावर्ड से शिक्षाप्राप्त जयंत ने विदेशी नौकरी छोड़ कर भारतीय राजनीति में प्रवेश किया था।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
यूपी के भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वह पूर्वांचल के बड़े नेता माने जाते हैं हालांकि जब उन्हें बीजेपी आलाकमान ने टिकट दिया था तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध भी किया था।