पार्क में उतरा वायुसेना का विमान
रविवार को भारतीय वायुसेना के एक माइक्रोलाइट विमान को पूर्वी दिल्ली में शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास आपात स्थिति में उतारना पड़ा। (फोटो: जी पाल)
पार्क में उतरा वायुसेना का विमान
जब विमान चला रहे पायलट को तकनीकी समस्या को लेकर संदेह हुआ। तो उन्होंने इस विमान को आपात स्थिति में उतारा। इस दौरान पार्क में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। (फोटो: जी पाल)
पार्क में उतरा वायुसेना का विमान
यह विमान भारतीय वायुसेना के नेशनल कैडेट कार्प शाखा से जुड़ा है। दो सीटों वाले इस विमान ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में चल रही रिहर्सल के दौरान उड़ान भरी थी। (फोटो: जी पाल)
पार्क में उतरा वायुसेना का विमान
वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन पुलिस को विमान को देखने उमड़ी भीड़ को संभालने में बड़ी मुश्किल हुई। (फोटो: जी पाल)
पार्क में उतरा वायुसेना का विमान
वायुसेना और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित है।
(फोटो: जी पाल)