फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

Sat, 15 Aug 2015 03:59 AM IST
Updated Sat, 15 Aug 2015 03:59 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

many schools participated in know your army program

कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित किए गए दो दिवसीय ‘नो योर आर्मी’ मेले में सेना की शान के युवा दीवाने हो गए। युवाओं की भीड़ देखकर सेना भी उत्साहित नजर आई और उसका उद्देश्य भी पूरा हुआ। युवाओं ने युद्ध उपकरणों को न सिर्फ देखा, बल्कि उसे लेकर उनके मन में घुमड़ रहे सवालों का जवाब भी जाना। इस दौरान आरवीसी द्वारा किये गये डॉग व हार्स शो का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

many schools participated in know your army program

मेले के दूसरे और समापन दिवस का शुभारंभ चार्जिंग रैम डिविजन जीओसी मेजर जनरल आरपी सिंह ने किया। इस दौरान एनएनसी कैडेट्स ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मेजर जनरल आरपी सिंह ने कहा कि सेना मेला लगाने के पीछे उद्देश्य था कि युवाओं को सेना के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा सेना में भर्ती हों।

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

many schools participated in know your army program

उन्होंने कहा कि युवाओं और हजारों की संख्या में मेले में पहुंचे बच्चों को देखकर लगता है कि हम अपने उद्देश्य में सफल हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवाओं के लिये चार्जिंग रैम की ओर से ऐसे मेले का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

many schools participated in know your army program

मेले में पहुंचे दर्जनों स्कूलों के छात्रों ने न केवल प्रदर्शनी का आनंद लिया बल्कि टैंक पर चढ़कर फोटो भी खिंचाए। दोस्तों संग सेल्फी भी ली। अत्याधुनिक हथियारों और रॉकेट लांचर को भी बच्चों ने हाथों में लेकर देखा। जवानों ने टैंकों और हथियारों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। मेले में युद्ध का डेमोस्ट्रेशन भी दिखाया गया। खाली मैदान में बंकर बनाकर हथगोलों से हमला करने और धुआं फैलाने वाले टैंकों से चारों तरफ धुआं फैलाकर युद्ध का माहौल बनाया गया।

विज्ञापन

तस्वीरें: बेटियों ने उठाई बंदूक, दिखी सेना की ताकत

many schools participated in know your army program

मेले में आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज की तरफ से आयोजित डॉग और हार्स शो के करतब ने बच्चों को खूब गुदगुदाया। टीम कमांडर नायब रेसलदार डीके यादव ने पूरी टीम के साथ कई करतबों का प्रदर्शन किया। डॉग चीकू, मेट्रो, ग्रोवर, पंजर, देव, डूम ने सभी को झुककर सेल्यूट किया। इसके बाद उन्होंने आग के बीच जंप कर खूब तालियां बटोरी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed