{"_id":"9e133c65069ac8bd9adb1d34eaa2c1d1","slug":"kanwariya-broke-down-more-than-100-vehicles-for-dj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
Mon, 10 Aug 2015 07:52 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 07:52 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डीजे के साथ जलाभिषेक की मांग को लेकर कांवडिय़ों ने रविवार को हाईवे पर जोगापुर सीताराम धाम से लेकर महुली तक करीब पांच घंटे खूब बवाल मचाया। सौ से अधिक वाहन तोड़ डाले। कांवड़ियों का बवाल देख अधिकारियों को पसीना छूट गया। पथराव कर सीओ सिटी की भी गाड़ी तोड़ दी। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उस वक्त वहां से गुजर रहे कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर को भी रोक लिया। हालांकि अधिकारियों से सांसद की वार्ता भी डीजे ले जाने की अनुमति नहीं दिला सकी।
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़।
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
2 of 7
शहर व आसपास के गांवों के सैकड़ों कांवड़िए प्रयाग से गंगाजल लेकर बाबा बेलखरनाथ धाम पर जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। रविवार दोपहर वे जोगापुर सीताराम धाम पहुंचे। वहां कुछ देर आराम करने के बाद कांवडिय़ों ने दोपहर 12.50 बजे डीजे के साथ जलाभिषेक करने की मांग को लेकर इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर आनन-फानन में अधिकारी भागकर मौके पर पहुंचे। इस बीच इलाहाबाद की ओर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस पर कांवडिय़ों ने पथराव कर दिया। आने-जाने वाले वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
3 of 7
इससे बस, टेंपो और अन्य वाहनों में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी वाहनों से उतरकर भागने लगे। कांवड़ियों के बवाल की खबर पर एसडीएम सदर जेपी मिश्र, सीओ सिटी कवींद्र नारायण मिश्र, शहर कोतवाल अनिल कुमार शहर के सभी चौकी प्रभारियों के साथ मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों की बात सुनने के बाद अधिकारी उन्हें हाईवे से हटाकर किनारे ले गए। वहां उनकी मांग सुनने के बाद अधिकारियों ने भांगड़ा टीम के साथ सभी को शिवालय जलाभिषेक करने के लिए भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
4 of 7
हालांकि वे इसके लिए राजी नहीं हुए। इस बीच पहुंचे एएसपी अखिलेश्वर पांडेय ने अंतू, कोहंड़ौर, रानीगंज सीओ समेत पीएसी के जवानों को मौके पर बुला लिया। उसी रास्ते से इलाहाबाद की ओर जा रहे सांसद विनोद सोनकर को भी कांवड़ियों ने रोक लिया। उन्होंने कांवडिय़ों की मांग को लेकर अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन डीजे की अनुमति देने से पुलिस ने इनकार कर दिया। कांवडिय़ों को उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शोरशराबा करने लगे। इस पर सांसद वहां से निकल गए। बवाल की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने कुछ लोगों की मदद से सभी को समझा बुझाकर आगे की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
5 of 7
भंगवाचुंगी पहुंचते ही आक्रोशित कांवडियां फिर बवाल करने लगे। उन्होंने महुली तक टेंपो, स्कार्पियो, इनोवा, एंबुलेंस, रोडवेज बस समेत सौ से अधिक वाहनों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सई नदी पुल पर सीओ सिटी की बोलेरो को भी कांवडिय़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। कांवडिय़ों की अराजकता के आगे प्रशासन पूरी तरह से असहाय दिखा। आगे-आगे बवाल करते हुए कांवडियां चलते रहे और पीछे-पीछे पुलिस भागदौड़ करती रही। शाम करीब सवा पांच बजे जाकर बवाल समाप्त हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।