फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क हादसे में 3 की मौत पर बवाल, इंस्पेक्टर को गिराकर पीटा

Fri, 11 Sep 2015 08:46 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन

सड़क हादसे में 3 की मौत पर बवाल, इंस्पेक्टर को गिराकर पीटा

inspector beaten after three dead in road accident

फतेहाबाद बाईपास पर गुरुवार दोपहर 11 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से रोडवेज बस के नीचे आ जाने से बाइक सवार दंपति समेत तीन की मौत हो जाने पर जमकर बवाल हुआ। शव तुरंत ही पोस्टमार्टम के लिए भेजने से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। पथराव किया। फतेहाबाद इंस्पेक्टर हरेंद्र पाल सिंह को सड़क पर गिराकर पीटा। (अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद)

सड़क हादसे में 3 की मौत पर बवाल, इंस्पेक्टर को गिराकर पीटा

inspector beaten after three dead in road accident

उन्होंने हवाई फायर कर खुद को बचाया। भीड़ ने एसडीएम जेपी चौहान पर भी पथराव किया। दो घंटे बाद पीएसी और आरएएफ ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। नई दिल्ली के संगम विहार निवासी एवं मूल निवासी तिवाहा (फतेहाबाद) सोनू (30) पुत्र कोमीद खां, उनकी पत्नी सोनो बेगम (28), पुत्री खुशी (8) और मौसेरे भाई राशिद पुत्र छोटे खां के साथ भाई शाकिर की बीमारी से मौत पर शोक व्यक्त करने तिवाहा आए थे।

सड़क हादसे में 3 की मौत पर बवाल, इंस्पेक्टर को गिराकर पीटा

inspector beaten after three dead in road accident

 गुरुवार सुबह सोनू अपनी पुत्री खुशी को दवा दिलवाने फतेहाबाद आए थे। चारों एक बाइक पर थे। तभी बाईपास पर पीछे से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बच्ची दूर जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में 3 की मौत पर बवाल, इंस्पेक्टर को गिराकर पीटा

inspector beaten after three dead in road accident

इसी दौरान बाह की ओर से आ रही रोडवेज बस (संख्या यूपी 052 9235) के नीचे तीनों आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

सड़क हादसे में 3 की मौत पर बवाल, इंस्पेक्टर को गिराकर पीटा

inspector beaten after three dead in road accident

इसके बाद मृतकों के परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बवाल शुरू कर दिया। हालात संभालने के लिए पीएसी और आरएएफ को लगाना पड़ा। पथराव में एसडीएम के अलावा मृतक के भाई यासिर और थाने के मुंशी हाकिम सिंह को भी चोटें आई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed