{"_id":"be6e20a1a4d656f07a59a5554923b482","slug":"indo-pak-people-started-campaign-on-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'
Fri, 23 Oct 2015 10:59 PM IST
दिलनवाज पाशा
दिलनवाज पाशा
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'
1 of 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'भारत के लोग पाकिस्तान से प्यार करते हैं'- ये दर्शाने के लिए फेसबुक पर एक अनूठा अभियान शुरू किया गया है। 'प्रोफाइल फॉर पीस' कैंपेन के तहत कई लोग अपनी प्रोफाइल तस्वीरें बदल रहे हैं। इन तस्वीरों में लोगों ने एक पर्ची थाम रखी है जिसमें लिखा है कि हम भारतीय हैं और पाकिस्तान से नफरत नहीं करते हैं। संगीतकार और आम आदमी पार्टी समर्थक विशाल ददलानी ने भी अपनी तस्वीर इस अभियान के समर्थन में बदली है।
'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'
2 of 12
कुछ लोगों ने अपने दोस्तों के समूहों की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान से भी लोग तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं जिनकी पर्चियों पर लिखा है कि हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं।
'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'
3 of 12
ये अभियान मुंबई में रहने वाले राम सुब्रमण्यम ने शुरू किया है। राम ने बीबीसी से कहा, "हाल ही में मैंने शिवसेना के पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ प्रदर्शन की खबरें पढ़ी। उन्होंने कलाकारों पर कालिख पोती। जो शिवसेना ने किया वो मुंबई की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता, कम से कम मेरी भावनाओं का तो बिलकुल भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'
4 of 12
"राम कहते हैं, "सामान्य लोग नफरत नहीं करते हैं बल्कि वे ईमानदारी से जीना चाहते हैं और दूसरों के जीने देना चाहते हैं। नेता हमें बदनाम कर रहे हैं। मैं इस बारे में कुछ करना चाहता था। मेरे मन में शांति के लिए प्रोफ़ाइल तस्वीर बदलने का विचार आया।"राम को उम्मीद नहीं थी कि उनके इस अभियान को इतना जबरदस्त समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'
5 of 12
वे कहते हैं, "मैंने ऐसा किया और जबरदस्त समर्थन मिला। मैं इससे पहले भी वायरल अभियानों का हिस्सा रहा हूँ लेकिन इतना जबरदस्त समर्थन पहले कभी नहीं मिला।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।