ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
बहादुर को पहला भारतीय कॉमिक हीरो माना जाता है। केसरिया कुर्ता और नीली डेनिम पहनने वाला बहादुर डाकुओं से लड़ता था। इस किरदार के रचियता हैं आबित सुरती जो मुंबई में रहते हैं और वाटरमैन के नाम से विख्यात हैं। वे बताते हैं कि एक संपादक के कहने पर उन्होंने इस चरित्र को गढ़ा। सुपरस्टार शाहरुख खान भी बड़े परदे पर इस चरित्र को निभाना चाहते हैं।
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
ढब्बू जी को भी आबिद सुरती ने गढ़ा था। धर्मयुग पत्रिका के लिए स्ट्रिप के तौर पर शुरु की गई से कॉमिक्स श्रंखला बेहद हिट रही। काले कपड़े पहनने वाले ढब्बू जी हिंदी के पाठकों के लिए करीब वैसे ही रहे जैसे अंग्रेजी के पाठकों के लिए आरके लक्ष्मण का कॉमनमैन।
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
बिल्लू को मशहूर कार्टूनिस्ट प्राण ने गढ़ा था। बिल्लू उनकी सबसे शानदार रचनाओं में से एक है। बिल्लू बच्चों को निडर बनने की प्रेरणा देता नजर आता था। बाजार में बिल्लू का मुकाबला सुपरमैन और हीमैन जैसे योद्धाओं से भी था लेकिन हमेशा बिल्लू ब्वॉय नेक्स्ट डोर टाइप छवि के कारण ज्यादा लोकप्रिय रहा।
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
चाचा चौधरी और साबू कार्टूनिस्ट प्राण की सबसे मशहूर रचना हैं। इस कॉमिक्स से निकले राकेट कुत्ता, चाची, राका, गोबर सिंह जैसे किरदार अभी तक लोगों को याद हैं। चाचा चौधरी पर धारावाहिक भी बने और बॉलीवुड भी प्रमोशन के लिए अक्सर चाचा चौधरी का सहारा लेता है।
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
पिंकी के रचियता भी प्राण थे। सुपरहीरो वाली कॉमिक्स के दौर में पिंकी की सफलता कई मायनों में महत्वपूर्ण थी। लोगों को पिंकी भारतीय और अपने आस पास की लड़की जैसी लगती थी और यही इसकी सफलता का सबसे बड़ा कारण था।