{"_id":"b93c8d595b05c81508aa90cc42e0e9ca","slug":"inauguration-of-saifai-mahotsav-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें
Fri, 26 Dec 2014 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
Updated Fri, 26 Dec 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें
1 of 21
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफई में पंद्रह दिवसीय रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव का शुक्रवार को शानदार आगाज हो गया।
आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें
2 of 21
बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं सांसद जया बच्चन, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद दो हजार स्कूली बच्चों ने लोकधारा कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें
3 of 21
महोत्सव के मंच से इस बार राजनीतिक भाषण से परहेज किया गया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इतना जरूर कहा कि सैफई महोत्सव की आलोचना करने वालों को हमने जवाब दे दिया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक शब्द भी संबोधन नहीं किया। (तस्वीर- सैफई महोत्सव में रामगोपाल यादव और जया बच्चन)
विज्ञापन
विज्ञापन
आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें
4 of 21
सैफई महोत्सव की आलोचना से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आहत दिखे। उन्होंने आलोचना करने वालों को सीख देते हुए कहा कि इस आयोजन के पीछे ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने की विचारधारा है। मुंबई-लखनऊ सहित महानगरों में होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में बड़े कलाकारों को किसान, गरीब व गांव की जनता को देखने का मौका नहीं मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को यह मौका सैफई महोत्सव से मिला है।
विज्ञापन
आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें
5 of 21
मुलायम सिंह ने हंसते हुए अखिलेश पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री जी कहकर संबोधित किया और साफ कर दिया कि वह मुख्यमंत्री इसलिए कह रहे हैं कि अखिलेश नाराज न हो जाएं। उन्होंने कहा हमने अमिताभ बच्चन के नाम से इंटर कालेज बनवाया, लेकिन आज तक अमिताभ बच्चन इंटर कालेज देखने नहीं आ सके। कई बार अमिताभ को बुलाने के लिए मुख्यमंत्री जी से कहा चुका हूं। मुख्यमंत्री मेरा यह काम करेंगे, कब करेंगे मुझे नहीं पता। अगर शिवपाल होते तो अब तक यह काम हो जाता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।