फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षामित्र का पति लगाने लगा फांसी, साथियों ने बचाया

Thu, 17 Sep 2015 01:45 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन

शिक्षामित्र का पति लगाने लगा फांसी, साथियों ने बचाया

husband of shikshamitra tried to commit suicide

मेरठ के बागपत में शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के कारण आंदोलन उग्र हो गया है। बुधवार को शिक्षामित्रों ने जुलूस निकालकर राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने हाईवे पर लेटकर रास्ता जामकर कर दिया। एक महिला शिक्षामित्र के पति ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। (ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत)

शिक्षामित्र का पति लगाने लगा फांसी, साथियों ने बचाया

husband of shikshamitra tried to commit suicide

शिक्षामित्रों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द करने के आदेश के विरोध में बुधवार को बीआरसी पर शिक्षामित्रों की बैठक हुई। शिक्षामित्रों ने कहा कि पिछले 14 वर्षों से शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य करा रहे हैं। यूनेस्को के निरीक्षण में भी शिक्षामित्रों के शिक्षण को गुणवत्तापूर्ण बताया गया है।

शिक्षामित्र का पति लगाने लगा फांसी, साथियों ने बचाया

husband of shikshamitra tried to commit suicide

शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने से परिवार के समक्ष आर्थिक स्थितियां विषम हो गई है। यही वजह है कि शिक्षामित्रों के साथ उनके परिवार के लोग इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं। बैठक के बाद शिक्षामित्र हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस के रूप में राष्ट्रवंदना चौक पहुंचे और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामित्र का पति लगाने लगा फांसी, साथियों ने बचाया

husband of shikshamitra tried to commit suicide

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की। जुलूस में शिक्षामित्रों ने अपने हाथों में हमारे अधिकार वापस दो, राष्ट्रपति इच्छा मृत्यु दो। उग्र शिक्षामित्रों ने हाईवे पर लेटकर वाहनों को रोककर दिल्ली सहारनपुर हाईवे एवं मेरठ रोड को जाम कर दिया, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

विज्ञापन

शिक्षामित्र का पति लगाने लगा फांसी, साथियों ने बचाया

husband of shikshamitra tried to commit suicide

इसी दौरान क्षुब्ध भगवानपुर नांगल में तैनात शिक्षामित्र कविता सिरोही के पति धर्मपाल ने गमछे से फांसी लगाने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिक्षामित्रों को समझाकर शांत किया। प्रदर्शनकारियों में संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश पंवार, सचिन, जिलामंत्री भरत शर्मा, बिजेंद्र भाटी, राजीव शर्मा, मनोज कुमार, राजकुमार शर्मा शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed