वाजपेयी से मोदी तक, कैसे पीएम के चहेते बने जेटली? 13 बातें
बीजेपी सत्ता में आने से पहले तक राज्यसभा में नेता विपक्ष की हैसियत से सधी दलीलों, पैने तर्कों और शानदार भाषणों से यूपीए सरकार को कई बार तार-तार कर चुके जेटली छात्र राजनीति के रास्ते केंद्र की राजनीति में आए। वे बीजेपी के ऐसे नेताओं में रहे हैं, जिनके दोस्त पार्टी के भीतर भी रहे हैं और बाहर भी। मीडिया के साथ अपने रिश्तों के कारण ही वे 1999 में भाजपा के प्रवक्ता बनें। ये तस्वीर 1999 की है।
वाजपेयी से मोदी तक, कैसे पीएम के चहेते बने जेटली? 13 बातें
एक पंजाबी ब्रह्मण और वकील पिता की संतान जेटली उन नेताओं की श्रेणी में शामिल नहीं हैं, जिन्हें राजनीति घुट्टी में मिली हैं। उनके पिता महाराज किशन जेटली वकील थे। दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन करते हुए ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी से जुडे़। 1974 में डीयू के छात्र संघ के अध्यक्ष बनें। डीयू की राजनीति के उस दौरे के कई नेता बाद पूर्णतया राजनीति में आ गए या पत्रकार बनें। तस्वीर में दिख रही छात्र नेता पूर्णिमा सेठी बाद में दिल्ली की विधायक बनीं।
वाजपेयी से मोदी तक, कैसे पीएम के चहेते बने जेटली? 13 बातें
जेटली का विवाह संगीता जेटली से हुआ। संगीता के पिता गिरधारी लाल डोगरा जम्मू-कश्मीर के राजनीति के दिग्गज नेताओं में थे। वे 80 के दशक में जम्मू-कश्मीर सरकार में वित्तमंत्री भी रहे। जेटली की पत्नी संगीता एक गृहणी हैं। हालांकि पिछले साल जेटली ने जब अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा तो वे प्रचार में सक्रिय दिखीं।
वाजपेयी से मोदी तक, कैसे पीएम के चहेते बने जेटली? 13 बातें
श्रीराम कॉलेज से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ करने के बाद जेटली ने सुप्रीम कोर्ट से वकालत शुरु की। उन्होंने एक पैर वकालत के खांचे में रखा और दूसरा राजनीति के। और दोनों को ही साधने में सफल रहे। आपातकाल के दिनों में वे जेल भी गए। भाजपा के पुराने अवतार जनसंघ के नेताओं से वहीं पर उनकी करीबी और बढ़ी। 1980 में भाजपा के गठन के बाद वे पार्टी की दिल्ली की इकाई के सचिव और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनें।
वाजपेयी से मोदी तक, कैसे पीएम के चहेते बने जेटली? 13 बातें
1973 में केंद्र की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयप्रकाश नारायण और राजनारायण द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार के आंदोलन में जेटली की अहम भूमिका रही। वे जयप्रकाश नारायण द्वारा नियुक्त नेशनल कमेटी फॉर स्टूडेंट एंड यूथ ऑर्गेनाइजेशन के संयोजक थे। वे जनसंघ की राजनीति से भी जुड़े रहे और नागरिक अधिकारों के लिए चलाए गए आंदोलनों में भी सक्रिय रहे।