फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाजपेयी से मोदी तक, कैसे पीएम के चहेते बने जेटली? 13 बातें

Tue, 22 Dec 2015 07:00 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन

वाजपेयी से मोदी तक, कैसे पीएम के चहेते बने जेटली? 13 बातें

how did arun jaitley become so powerful in modi government

बीजेपी सत्ता में आने से पहले तक राज्यसभा में नेता विपक्ष की हैस‌ियत से सधी दलीलों, पैने तर्कों और शानदार भाषणों से यूपीए सरकार को कई बार तार-तार कर चुके जेटली छात्र राजनीति के रास्ते केंद्र की राजनीति में आए। वे बीजेपी के ऐसे नेताओं में रहे हैं, जिनके दोस्त पार्टी के भीतर भी रहे हैं और बाहर भी। मीडिया के साथ अपने रिश्तों के कारण ही वे 1999 में भाजपा के प्रवक्ता बनें। ये तस्वीर 1999 की है।

वाजपेयी से मोदी तक, कैसे पीएम के चहेते बने जेटली? 13 बातें

how did arun jaitley become so powerful in modi government

एक पंजाबी ब्रह्मण और वकील पिता की संतान जेटली उन नेताओं की श्रेणी में शामिल नहीं हैं, जिन्हें राजनीति घुट्टी में मिली हैं। उनके पिता महाराज किशन जेटली वकील थे। ‌दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन करते हुए ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी से जुडे़। 1974 में डीयू के छात्र संघ के अध्यक्ष बनें। डीयू की राजनीति के उस दौरे के कई नेता बाद पूर्णतया राजनीति में आ गए या पत्रकार बनें। तस्वीर में दिख रही छात्र नेता पूर्णिमा सेठी बाद में दिल्ली की विधायक बनीं।

वाजपेयी से मोदी तक, कैसे पीएम के चहेते बने जेटली? 13 बातें

how did arun jaitley become so powerful in modi government

जेटली का विवाह संगीता जेटली से हुआ। संगीता के पिता गिरधारी लाल डोगरा जम्मू-कश्मीर के राजनीति के दिग्गज नेताओं में थे। वे 80 के दशक में जम्मू-कश्मीर सरकार में वित्तमंत्री भी रहे। जेटली की पत्नी संगीता एक गृहणी हैं। हालांकि पिछले साल जेटली ने जब अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा तो वे प्रचार में सक्रिय दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाजपेयी से मोदी तक, कैसे पीएम के चहेते बने जेटली? 13 बातें

how did arun jaitley become so powerful in modi government

श्रीराम कॉलेज से स्नातक और दिल्‍ली विश्वविद्यालय से लॉ करने के बाद जेटली ने सुप्रीम कोर्ट से वकालत शुरु की। उन्होंने एक पैर वकालत के खांचे में रखा और दूसरा राजनीति के। और दोनों को ही साधने में सफल रहे। आपातकाल के दिनों में वे जेल भी गए। भाजपा के पुराने अवतार जनसंघ के नेताओं से वहीं पर उनकी करीबी और बढ़ी। 1980 में भाजपा के गठन के बाद वे पार्टी की दिल्ली की इकाई के सचिव और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनें।

विज्ञापन

वाजपेयी से मोदी तक, कैसे पीएम के चहेते बने जेटली? 13 बातें

how did arun jaitley become so powerful in modi government

1973 में केंद्र की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयप्रकाश नारायण और राजनारायण द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार के आंदोलन में जेटली की अहम भूमिका रही। वे जयप्रकाश नारायण द्वारा नियुक्त नेशनल कमेटी फॉर स्‍टूडेंट एंड यूथ ऑर्गेनाइजेशन के संयोजक थे। वे जनसंघ की राजनीति से भी जुड़े रहे और नागरिक अधिकारों के लिए चलाए गए आंदोलनों में भी सक्रिय रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed